हाथ में आते-आते फिर फिसल गया टमाटर, 250 रुपये किलो खरीदने के लिए जिगर कहां से लाएं

Updated on 03-08-2023 03:56 PM
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में टमाटर की कीमतें फिर से बेकाबू हो रही हैं। हालांकि इसकी कीमतों में करीब महीने भर से तेजी जारी है। लेकिन बीच में इसकी कीमतें नरम पड़ी थीं। इसी बीच थोक व्यापारियों ने आने वाले दिनों में इस सब्जी के भाव 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाने की आशंका जतायी है। थोक कारोबारियों ने आवक कम होने से टमाटर के थोक दाम बढ़ने की बात कही है। उनका कहना है कि इसका असर खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिल सकता है।

फिर हुई बारिश तो हुआ नुकसान


एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली आजादपुर में है। इसी मंडी के एक बड़े टमाटर कारोबारी का कहना है कि पिछले तीन दिनों में टमाटर की आवक कम हो गयी है। आवक कम होने की वजह भारी बारिश है। इसलिए थोक बाजार में ही टमाटर के भाव 160 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 220 रुपये प्रति किलो हो गया है। जिसके कारण खुदरा कीमतें भी बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।

हिमाचल से टमाटर आना रूक गया है


एक अन्य टमाटर कारोबारी ने बताया कि आजादपुर मंडी में हिमाचल प्रदेश से काफी टमाटर आता था। इस दिनों भू-स्खलन की वजह से हिमाचल में रास्ता बंद है। इसलिए वहां से टमाटर और अन्य फल-सब्जी भी कम आ पा रही है। कुछ लोग लंबे रास्ते से इसे ला रहे हैं, लेकिन सब्जियों को लाने में सामान्य से छह-आठ घंटे अधिक लग रहे हैं। ऐसी स्थिति में टमाटर की कीमत लगभग 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

क्वालिटी भी हो रही है खराब
उन्होंने बताया कि टमाटर और अन्य सब्जियां जो हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से आती हैं, उनकी क्वालिटी भी खराब हो रही है। उनका कहना है कि सामान्य दिनों में कई दिन तक टमाटर खराब नहीं होते थे। लेकिन इस समय एक दिन बाद ही क्रेट में ही टमाटर सड़ने लगते हैं। इसलिए उसे ज्यादा दिन तक रखना भी संभव नहीं हो पा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.