अमेरिका में टूथपेस्ट, डियो और चॉकलेट पर लगे हैं ताले, जानिए क्यों आई यह नौबत

Updated on 04-09-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी (US Economy) है। पूरी दुनिया में उसका डंका बजता है। अमेरिका उन देशों में जहां की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में सबसे ज्यादा है। लेकिन आजकल देश के दुकानदारों को टूथपेस्ट, चॉकलेट, वॉशिंग पाउडर और डियोर्डेंट जैसी रोजमर्रा इस्तेमाल की चीजों को ताले में बंद करके रखना पड़ रहा है। देश में महंगाई बढ़ने के साथ ही लोगों के लिए इन चीजों को खरीदना भारी पड़ रहा है। इसकी वजह से चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल में देश के कई हिस्सों में फ्लैश रॉब की घटनाएं बढ़ी हैं। इसमें बदमाशों के एक गिरोह दुकान में घुसता है और फटाफट सारा सामान लूटकर भाग जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 अगस्त का लॉस एंजिलिस में मास्क लगाए 30 लोग एक दुकान में घुसे और वहां से करीब 300,00 डॉलर का सामान चुरा लिया। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने गार्ड पर बियर स्प्रे छिड़का और दुकान में घुस गए। उन्होंने दुकान से लग्जरी आइटम्स को चुराया। इसी तरह वॉलमार्ट और टारगेट को भी निशाना बनाया है। दवा की दुकानों को भी नहीं बख्शा गया है। सीवीएस और वॉलग्रीन्स जैसे ड्रगस्टोर्स में भी लूटपाट की वारदातें हुई हैं। होम इम्प्रूवमेंट फर्म होम डिपो और फुटवियर सेलर फुट लॉकर के स्टोर्स में भी चोरी और हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

महंगाई का कहर

इससे बचने के लिए दुकानदार ताले के साथ ट्रांसपेरेंट वॉल लगा रहे हैं। कुछ ने तो फ्रिज पर चेन वाला ताला लगाया है। इसके साथ ही सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाएं कम नहीं हुई हैं। जून में न्यूयॉर्क में एक आदमी ने खुलेआम तालों के पिघलाकर चोरी की। वॉलग्रीन्स ने चोरी के कारण 2021 में सैन फ्रांसिस्को में अपने पांच स्टोर बंद कर दिए थे। इसी तरह वॉलमार्ट इस साल शिकागो में अपने चार स्टोर बंद कर चुकी है।

अमेरिका में जुलाई में उपभोक्ता महंगाई जुलाई में 20 बीपीएस की बढ़ोतरी के साथ 3.20 परसेंट पर पहुंच गई। इससे पहले जून में यह तीन परसेंट रही थो जो इसका 28 महीने का न्यूनतम स्तर था। देश में महंगाई को काबू में करने के लिए फेड रिजर्व कई बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुका है। महंगाई बढ़ने से लोगों की इनकम बुरी तरह प्रभावित हुई है। पर्सनल सेविंग्स में भारी गिरावट आई है। महामारी के दौरान यह 2.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई थी जो अब 91 परसेंट गिरकर 190 अरब डॉलर रह गई है। 2022 से हाउसहोल्ड सेविंग्स में हर महीने करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

फिच ने घटाई रेटिंग

फिच (Fitch) ने हाल में अमेरिका की रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ कर दिया। 2011 के बाद अमेरिका की रेटिंग में पहली बार कटौती की गई है। देश की वित्तीय स्थिति और बढ़ते कर्ज को देखते हुए फिच ने ऐसा किया है। फिच ने अमेरिका को टॉप रेटिंग दे रखी थी लेकिन अब उसे घटा दिया गया है। फिच का कहना है कि अमेरिका में पिछले 20 साल में गवर्नेंस की स्थिति बदतर हुई है। फिच दुनिया की तीन बड़ी इंडिपेंडेंट एजेंसियों में से एक है जो किसी देश या कंपनी की क्रेडिट साख का आकलन करती है। फिच ने साथ ही आगाह किया है कि अगर सरकार खर्च से जुड़े मुद्दों और मैक्रोइकनॉमिक पॉलिसी का समाधान करने में नाकाम रहती है तो आने वाले दिनों में देश की रेटिंग और नीचे जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.