विसर्जन चल समारोह के कारण आज कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट, शाम को इन मार्गों पर जाने से बचें

Updated on 25-10-2023 12:31 PM
भोपाल। बुधवार को राजधानी में मां दुर्गा की मूर्तियों एवं झांकियों का विसर्जन चल समारेाह निकलेगा। जो गुरुवार दोपहर तक जारी रहेगा। इसके लिए शहर के विभिन्न मार्ग परिवर्तित रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें और किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन फोन नंबर-0755-2677340 पर संपर्क कर सकते हैं।

पहला चल समारोह मार्ग

चल समारोह नादरा बस स्टैंड हमीदिया रेाड से प्रारंभ होकर अल्पना टाकीज तिराहा, भारत टाकीज तिराहा, सेन्ट्रल लायब्रेरी, इतवारा चौराहा, गणेश चौक मंगलवारा, गल्ला मण्डी हनुमानगंज, छोटे भैया चौराहा, जनकपुरी, जुमेराती, पुराना पोस्ट आफिस, सिंधी मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क से होकर कमलापति घाट पर समापन होगा। इसमें शामिल कुछ झांकिया स्वेछा से प्रेमपुरा घाट के लिए जाएगी। जिनका पालिटेक्निक चौराहा, स्मार्ट सिटी रोड से भारत माता चौराहा, 23 वाहिनी के सामने से भदभदा चौराहा होते हुए प्रेमपुरा घाट समापन होगा।

दूसरा चल समारोह मार्ग

दूसरा चल समारोह भारत टाकीज से शुरू होकर सेन्ट्रल लायब्रेरी, काली मंन्दिर, लिली टाकीज चौराहा, पुलिस मुख्यालय के गेट के सामने से खटलापुरा घाट पर समापन होगा। इसमें शामिल कुछ झांकिया स्वेछा से प्रेमपुरा घाट के लिए जायेंगी।

यहां होगा मूर्तियों का विसर्जन

बैरागढ़ घाट, रानी कमलापति घाट, खटलापुरा घाट, हथाईखेड़ा घाट एवं प्रेमपुरा घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

चल समारोह के दौरान इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था

- बुधवार को सुबह आठ बजे से अग्रिम आदेश तक शहर में सभी प्रकार के अनुमति प्राप्त/बिना अनुमति प्राप्त भारी वाहनों का खजूरी सड़क, मुबारकपुर, लाम्बा खेड़ा चौराहा, सूखी सेवनिया चौपड़ा कला चौराहा, इस्लाम नगर क्रासिंग, रातीबड़, लालघाटी, नरसिंहगढ़ तिराहा, एयरपोर्ट चौराहा, करोंद चौराहा, भानपुर चौराहा, पटेल नगर, 11 मील, रत्नागिरी से आगे शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

- इन्दौर, सीहोर आदि स्थानों से आने एवं जाने वाले वाहन शाम छह बजे से खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास से होते हुए गांधीनगर, करोंद चौराहा, बेस्ट प्राइज तिराहा, भानपुर पुल, मिनाल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- शहर से इंदौर, सीहोर आने एवं जाने वाले माध्यम वाहन झागरिया, रातीबड़, नीलबड़, भदभदा चौराहा, होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

- नये शहर से करोंद , भानपुरा, पुराने शहर की ओर जाने मध्यम वाहन एमपीनगर, सुभाष नगर ब्रिज, प्रभात चौराहा, जेके रोड , मिनाल होकर आवागमन कर सकेंगे ।

- बुधवार को शाम पांच बजे से सभी प्रकार के सिटीबस/मैजिक/चार पहिया वाहन भारत टाकीज चौराहा, अल्पना तिराहे, नादरा बस स्टैंड चौराहा एवं भोपाल टाकीज चौराहे के मध्य प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन भारत टाकीज से अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड से भोपाल टाकीज की ओर नहीं आ-जा सकेंगे।

- तीन मोहरा से भोपाल टाकीज चौराहा की ओर जाने वाले वाहन इस्लामी गेट से सिंधी कालोनी चौराहा होते हुये अग्रवाल धर्मशाला, समानान्तर मार्ग से मुख्य रेलवे स्टेशन प्लेटर्फाम क्रंमाक-छह की ओर जा सकेंगे।

- झांकियों के नादरा बस स्टैंड चौराहे पर कतारबद्ध होने पर भोपाल टाकीज चौराहे से नादरा बस स्टैंड की ओर, अग्रवाल धर्मशाला तिराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर भारत टाकीज चौराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें।

- चल समारोह के दौरान भारत टाकीज चौराहे की ओर आवागमन बन्द रहेगा। यह वाहन मुख्य रेल्वे स्टेशन क्रमांक-एक से नये शहर एमपी नगर, न्यू मार्केट की ओर आवागमन के लिए अशोका गार्डन, 80 फीट रोड, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, मैदा मिल, एमपी नगर होकर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार नये शहर से मुख्य रेल्वे स्टेशन क्रमांक-एक की ओर आवागमन करने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।

- बोगदा पुल से भारत टाकीज की ओर वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा। यह वाहन प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड अशोका गार्डन होकर आवागमन कर सकेंगे।

- चल समारोह का अगला हिस्सा मंगलवारा पहुंचने पर सेन्ट्रल लायब्रेरी एवं छावनी रोड, बुधवारा से कोई भी वाहन इतवारा की ओर नहीं जा सकेंगे।

- चल समारोह प्रारंभ होने पर लिली टाकीज से भारत टाकिज की ओर आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें। ये वाहन काली मंदिर तलैया तिराहा से बुधवारा चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- चल समारोह का अगला हिस्सा इतवारा रोड पर प्रवेश करने पर बुधवारा से कोई भी वाहन इतवारा की ओर नहीं जा सकेंगे।

- चल समारोह का अगला हिस्सा चौक पहुचने के बाद कोई भी वाहन रायल मार्केट से पीरगेट (भवानी चौक) की ओर नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार जुलूस का अगला हिस्सा रेतघाट पहुंचने पर कोई भी वाहन करबला से रेतघाट तथा पोलीटेक्निक से कमला पार्क की ओर प्रवेश नहीं पा सकेंगे। इसी समय तलैया काली मंदिर से बुधवारा, मोती मस्जिद की ओर कोई ट्रैफिक नहीं आ सकेगा ।

- चल समारोह का इन मार्गो से निकल जाने के पश्चात पोलीटेक्निक चौराहे से रेतघाट की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा चौराहा होते हुये पीएचक्यू, लिली टाकीज, तलैया, भारत टाकीज से हमीदिया रोड होकर रायल मार्केट की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार लालघाटी से कमला पार्क, रेतघाट की ओर आने वाले वाहन वीआइपी रोड तथा पीरगेट से ना जाकर रायल मार्केट से होते हुए ताजमहल हमीदिया रोड भारत टाकीज, लिली टाकीज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- द्वितीय चल समारोह तलैया पहुंचने पर पुलिस कंट्रोल रूम से भारत टाकीज की ओर जाने वाले वाहन पुलिस कंट्रोल रूम, जेल मुख्यालय, कोर्ट चौराहा, मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर जा सकेंगे।

- रोशनपुरा से भारत टाकीज की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-एक, बोर्ड आफिस, डीबी सिटी, मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर भारत टाकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।

- द्वितीय चल समारोह रोशनपुरा होने पर अपेक्स बेंक से लिंक रोड नंबर-एक, बोर्ड आफिस, डीबी सिटी, मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर भारत टाकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।

- विसर्जन चल समारोह सिटी डिपो चौराहा आने पर कोई भी वाहन भदभदा नये पुल से सिटी डिपो चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन आइआइएफएम नेहरू नगर चौराहा एमएसिटी चौराहे से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

यात्री बसों के लिए विसर्जन के दौरान यातायात इस तरह रहेगी

- इन्दौर, सीहोर आदि स्थानों से आने वाले वाहन, बसें खजूरी सड़क बायपास, मुबारकपुर वायपास से, गांधीनगर, लालघाटी चौराहा से हलालपुर बस स्टैंड पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। विसर्जन के दौरान यात्री बसों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।

- आइएसबीटी बस स्टैंड से संचालित समस्त यात्री वाहन प्रभात चौराहा, गोविन्दपुरा तिराहा, प्रभात चौराहा, भारत टाकीज चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन होशंगाबाद रोड का उपयोग कर बायपास मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

- गुना व ग्वालियर की ओर से आने वाली बसों का समापन स्टैंड हलालपुरा बस स्टैंड ही रहेगा। सभी प्रकार की बसें लालघाटी से आगे रायल मार्केट की ओर नहीं आ सकेंगी।

- बैरसिया बस स्टैंड से संचालित समस्त यात्री वाहनों का समापन बेस्ट प्राईज तिराहा पर ही रहेगा ये बसें बेस्ट प्राईज तिराहा से शहर के अन्दर प्रवेश नहीं कर सकेंगी।

- होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना, छतरपुर आदि स्थानों की ओर से इंदौर, गुना, ग्वालियर की ओर जाने वाली यात्री बसें बायपास मार्ग का उपयोग कर सकेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.