मेट्रो निर्माण को लेकर आज से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, प्रेस काम्पलेक्स से इंकम टैक्स तिराहे तक मार्ग बंद

Updated on 17-10-2023 09:32 AM
भोपाल। मेट्रो रेल परियोजना के तहतकेंद्रीय विद्वालय मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान प्रेस काम्पलेक्स तिराहा से इन्कम टैक्स तिराहा तक रोड बंद कर मेट्रो रेल स्टेशनके निर्माण कार्य के दौरान रास्ते डायवर्ट किया गया है। यह बदलाव 17 अक्टूबर से नौ नवंबर तक रहेगा।

यह रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

प्रेस काम्प्लेक्स तिराहा से इन्कम टैक्स तिराहा, एसबीआइ बैंक तिराहा की ओर आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। केवल हल्के वाहन, दुपहिया, चार पहिया वाहन सुभाष नगर से एमपी नगर की ओर जाने वाले वाहन सुभाष नगर, इन्कम टैक्स आफिस तिराहा, आरबीआइ बैंक के पास स्वामी विवेकानंद रीजनल स्पाइन सेंटर, निर्माण सदन, भूजल भवन, बीएसएनएल आफिस, प्रेस काम्पलेक्स तिराहा होकर एमपी नगर की ओर आवागमन कर सकेंगे।

इसी प्रकार एमपी नगर से सुभाष नगर की ओर जाने वाले वाहन प्रेस काम्पलेक्स, बीएसएनएल आफिस, भूजल भवन, निर्माण सदन, आरबीआइ बैंक, इन्कम टैक्स तिराहा होकर सुभाष नगर की ओर आवागमन कर सकेंगे।

सभी वाहन हल्के, मध्यम, भारी एवं अनुमति प्राप्त वाहन- सुभाष नगर से एमपी नगर की ओर जाने वाले वाहन सुभाष नगर, इन्कम टैक्स ऑफिस तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय, राजस्व राहत भवन तिराहा, ईओडब्ल्यु आफिस, बीएसएनएल आफिस, प्रेस काम्पलेक्स तिराहा होकर एमपी नगर की ओर आवागमन कर सकेंगे।

इसी प्रकार एमपी नगर से सुभाष नगर की ओर जाने वाले वाहन एमपी नगर, प्रेस काम्पलेक्स तिराहा, बीएसएनएल आफिस, ईओडब्ल्यू ऑफिस, राजस्व राहत भवन तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय, इन्कम टैक्स ऑफिस तिराहा, सुभाष नगर की ओर आवागमन कर सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन फोन नंबर- 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.