बड़े पर्दे पर 28 अप्रैल को रिलीज हो रही Irrfan khan की आखिरी फिल्म, The Song Of Scorpions का ट्रेलर हुआ रिलीज

Updated on 19-04-2023 09:31 PM
इरफान खान की फिल्म The Song Of Scorpions का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अब ये फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' हिन्दी में रिलीज हो रही है । अपने चहेते स्टार इरफान की इस फिल्म को एक्टर के फैन्स सिनेमाघरों में देख सकेंगे। इरफान की इस फिल्म की जानकारी उनके बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर दी है।

बाबिल ने अपने पापा की इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है और बताया है कि फिल्म का ट्रेलर हिन्दी में रिलीज हो चुका है। इरफान की इस फिल्म के ट्रेलर पर फैन्स उन्हें याद करते नहीं थक रहे।

फिल्म रिलीज को लेकर फैन्स में खुशी की लहर

लोगों ने लिखा है- हम हमेशा आपको मिस करेंगे इरफान। एक ने लिखा है- क्या जबरदस्त एक्टर थे, आज वो किसी और दुनिया में हैं फिर भी इस दुनिया में चमक रहे हैं। एक अन्य ने कहा- मैं अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता, फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला शानदार है।

इरफान की फिल्म थिएटर्स में 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है

बता दें कि इरफान की ये फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' करीब 6 साल पहले साल 2017 में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि ये फिल्म Swiss-French-Singaporean भाषा में बनी थी, लेकिन अब इसे हिन्दी में रिलीज किया जा रहा है। यही वजह है कि इसे इरफान की आखिरी फिल्म बता रहे हैं लोग। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा गोलशिफतेह फराहानी, वहीदा रहमान और शशांक अरोरा भी अहम रोल में हैं। बाबिल खान ने इरफान की इस फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन'थियेटर्स में 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.