'ओह माय गॉड 2' का ट्रेलर फाइनली हुआ रिलीज, 'शिव जी' के किरदार में छा गए अक्षय कुमार

Updated on 03-08-2023 03:36 PM

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'ओह माय गॉड 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस को कई दिनों से इंतजार था। ये ट्रेलर कल (2 अगस्त) को ही आने वाला था, लेकिन सेट डिजाइनर नितिन देसाई की मौत के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। फिल्म की बात करें तो ये 11 अगस्त 2023 को सनी देओल की 'गदर 2' के साथ रिलीज होगी। इसमें अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम धर और अरुण गोविल भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

सटायर से भरी कॉमेडी-ड्रामा मूवी OMG 2 को अमित राय ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ये साल 2012 में रिलीज हुई 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ओएमजी 2' की कहानी भगवान शिव के कट्टर भक्त कांति शरण मुद्गल की कहानी है। एक आम आदमी, प्यार करने वाला पिता और देखभाल करने वाला पति। एक दिन उनके बेटे विवेक पर अनैतिक बिहेवियर (गे) का आरोप लगाया जाता है और उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है। तब कांति को अहसास होता है कि उनका बेटा गलत जानकारी और गुमराह का शिकार हुआ है। कांति परिवार के साथ शहर छोड़ने का फैसला करता है, लेकिन उसे भगवान शिव (अक्षय कुमार का किरदार) सच्चे रास्ते की ओर लेकर जाता है। इसके बाद कांति सभी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कोर्ट में घसीटने का फैसला करता है। क्या सभी को सच का अहसास होगा... ये आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।


बिना कट के 'ए' सर्टिफिकेट के पास हुई फिल्म

ये फिल्म लंबे समय से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी। तीन दिन पहले ही इसे बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। हालांकि, फिल्म को 'ए' यानी एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है और 27 सीन्स (डायलॉग्स) को मॉडिफाई करने के लिए कहा गया है। कहा जा रहा था कि चूंकि फिल्म होमोसेक्शुअलिटी पर बेस्ड है और इसमें भगवान शिव का भी किरदार है, ऐसे में सेंसर बोर्ड हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा था।

ओटीटी पर रिलीज होनी थी फिल्म

पहले ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो सिनेमा एप के साथ मेकर्स की 90 करोड़ की डील भी होने वाली थी, लेकिन आखिरी समय में इसे थिएटर्स में रिलीज करने का फैसला किया गया।


'गदर 2' के साथ होगा क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर बड़े दिनों बाद एक बड़ा क्लैश होने वाला है। ये फिल्म सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' से टकराएगी। 'गदर 2' की बात करें तो इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही साल 2001 में 'गदर: एक प्रेम कथा' बनाई थी, जोकि ब्लॉकबस्टर मूवी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.