सेंसर बोर्ड के रिजेक्‍शन के बाद '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज, दंग कर देगी आतंकवाद की‌ हकीकत

Updated on 28-06-2023 08:38 PM
'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद इस राह में एक और नई फिल्म आ रही है, जिसका नाम है '72 हूरें'। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया था, इसके बावजूद मेकर्स ने चुपके से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि, इस विवाद के चलते थिएटर्स में '72 हूरें' का ट्रेलर नहीं दिखाया जाएगा।

यूट्यूब पर '72 हूरें' (72 Hoorain) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ये कहानी बयां करती है कि कैसे आम आदमी का जिहाद के नाम पर ब्रेनवॉश किया जाता है। लोगों को लालच दिया जाता है कि उन्हें जन्नत में '72 हूरें' मिलेंगी। ट्रेलर (72 Hoorain Trailer) में आत्मघाती हमले से लेकर तमाम मारकाट दिखाई जाती है। हालांकि ट्रेलर पूरी तरह से ब्लैक एंड व्हाइट नजर आ रहा है। यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या ये फिल्म भी 'भीड़' तरह ब्लैंड एंड व्हाइट बनाई गई है।

'72 हूरें' का मतलब क्या होता है

72 Hoorain Controversy: हूरें का आसान शब्दों में अप्सरा कहते हैं। इस्लामिक स्कॉलर शोएब जमई की मानें तो कुरआन और हदीस में हूरों का जिक्र है। जैसे स्वर्ग में अप्सराएं होती हैं तो जन्नत में हूरें।

'72 हूरें' के सर्टिफिकेशन को लेकर क्यों विवाद हुआ
Censor Board Rejects 72 Hoorain Trailer: '72 हूरें' को लेकर सेंसर बोर्ड ने कई मुद्दों पर आपत्ति जताई और ऐसे में उन्होंने इसे हरी झंडी देने से मना कर दिया। CBFC का कहना है कि ये आपत्तिजनक है जो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में बोर्ड ने '72 हूरें' के ट्रेलर को सर्टिफिकेट करने से मना कर दिया। हालांकि इसके बावजूद ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

कौन हैं डायरेक्टर

पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर स्टारर '72 हूरें' का निर्माण गुलाब सिंह तंवर ने‌ किया है। वहीं अशोक पंडित इसके सह-निर्माता हैं। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसका डायरेक्शन दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले संजय पूरण सिंह ने किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.