भोपाल में सात केंद्रों पर होगा मतदान दलों का प्रशिक्षण, आचार संहिता के दौरान जनसुनवाई स्थगित

Updated on 10-10-2023 12:21 PM
भोपाल । विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान दलों का प्रथम चरण में प्रशिक्षण सात केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।यह प्रशिक्षण 12 से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह नौ से एक बजे तक दोपहर डेढ़ से शाम साढ़े पांच बजे तक दो सत्रों में दिया जाएगा। प्रशिक्षण बीएसएस कालेज, गांधी मेडिकल कालेज, माडल हायर सेकेंडरी स्कूल, अपेक्स बैंक, शासकीय पोलिटेक्निक कालेज, शहीद भवन, कुक्कुट पालन भवन, वैशाली नगर में होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल के अन्य सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है।

आचार संहिता में स्थगित रहेगी जनसुनवाई

जिला कलेक्ट्रेट में मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई आचार संहिता की वजह से स्थगित कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है।

वाहनों से हूटर या सायरन, राजनीतिक सिंबल वाली नंबर प्लेट हटाने के निर्देश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन स्वामी/चालक जिनके वाहन के ऊपर हूटर एवं सायरन तथा नंबर प्लेट पर वाहन के नंबर के अलावा राजनैतिक चिन्ह या पद नाम आदि लिखवा या लगा रखे हैं, वो अविलंब हटवा ले तथा नम्बर प्लेट को ठीक करवा ले अन्यथा मोटरयान अधिनियम के प्रविधान के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.