ट्रांस महिला एक्टिविस्ट बोलीं-कांग्रेस विधायक ने अश्लील मैसेज भेजे:रेप करने की फैंटेसी जाहिर की

Updated on 22-08-2025 12:17 PM

केरल की पलक्कड़ से विधायक राहुल ममकुट्टाथिल पर मलयालम एक्ट्रेस रीनी ऐन जॉर्ज के बाद ट्रांस महिला एक्टिविस्ट अवंतिका ने भी आपत्तिजनक मैसेज भेजने और बातचीत करने का आरोप लगाया है। अवंतिका ने गुरुवार को मीडिया में कहा,

QuoteImage

त्रिक्काकारा उपचुनाव के दौरान एक डिबेट में राहुल से मुलाकात हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई। वे रात 11 बजे के बाद लगातार फोन करते थे और निजी और अश्लील बातें करते थे।

QuoteImage

राहुल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। राहुल ने दावा किया कि उन्होंने कभी कानून या संविधान के खिलाफ काम नहीं किया।

इधर, एक मलयालम चैनल ने एक ऑडियो क्लिप जारी की है जिसमें आरोप लगाया गया कि राहुल ने एक महिला पर गर्भपात का दबाव डाला। इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा- आज के दौर में ऐसे ऑडियो बनाना मुश्किल नहीं है। अगर उनसे कोई गलती हुई है तो वह कानूनी तौर पर जवाब देने को तैयार हैं।

रीनी बोलीं- कांग्रेस नेता तीन साल से खराब व्यवहार कर रहे

बुधवार को एक्ट्रेस रीनी ने कहा था- 'मैं सोशल मीडिया के माध्यम से उस राजनेता के संपर्क में आई थी। उसका अनुचित व्यवहार तीन साल पहले शुरू हुआ था, जब मुझे पहली बार उससे आपत्तिजनक संदेश मिले थे।’ उन्होंने कहा था कि इस विवाद के बाद से ही वह ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

रीनी ने कहा कि उनका मकसद मीडिया में सुर्खियां बटोरना नहीं, बल्कि एक आपराधिक मानसिकता वाले नेता को बेनकाब करना है। उनका कहना है कि बुधवार रात से कई महिलाओं ने उनसे संपर्क किया और बताया कि उनके साथ भी उसी नेता ने गलत हरकत की थी।

राइटर हनी भास्कर ने भी आरोप लगाए

राइटर हनी भास्करन ने भी फेसबुक पोस्ट में विधायक राहुल पर बार-बार सोशल मीडिया पर मैसेज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शुरू में ट्रैवलिंग को लेकर बात हुई थी, लेकिन उनके बार बार मैसेज आने पर बात नहीं करने का फैसला लिया। उन्हें युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पता लगा कि राहुल ने उनके बारे में गलत बातें कहीं हैं।

कांग्रेस नेता बोले- ऐसे मामले में पार्टी किसी को भी माफ नहीं करेगी

केरल कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि ऐसे मामले में पार्टी किसी को भी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन आरोप गंभीर हैं इसलिए जांच होगी।

उन्होंने कहा कि सीपीआई(एम) से जुड़े कुछ ग्रुप अभिनेत्री पर साइबर बुलिंग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में कोई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल पाया गया, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा और DYFI ने विरोध प्रदर्शन किया

भाजपा और सीपीआई (एम) की युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) ने विधायक ममकुट्टाथिल के इस्तीफे की मांग की है। DYFI ने केरल के नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका और वहां से हटने के लिए कहा।

केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि कई महिलाओं ने विधायक पर शिकायत की है, लेकिन कांग्रेस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश की। ऐसे आरोपी को विधायक बने रहने का अधिकार नहीं है। वहीं, बीजेपी केरल महासचिव अनूप एंटनी जोसफ ने कहा कि जब पार्टी के अंदर ऐसे लोग हैं तो प्रियंका गांधी का नारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं खोखला साबित होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.