सरकारी पदों की भर्तियों में ट्रांसजेंडर को बराबरी का हक ऐतिहासिक निर्णय

Updated on 28-02-2023 05:11 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के लगभग डेढ़ हजार ट्रांसजेंडर रोजगार में समान अवसरों का लाभ प्राप्त करेंगे। इसके लिए संबंधित विभागों जैसे सामाजिक न्याय विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभागों को नवीन प्रावधानों से अवगत करवाया गया है। इसके लिए मध्यप्रदेश में ट्रांसजेंडर (अधिकारों के संरक्षण) नियम 2021 के नियम 12 में 'रोजगार में समान अवसर' के उपनियम (1) में बराबरी का मौका देने का जिक्र किया गया है। अब प्रदेश में सरकारी पदों की भर्तियों में ट्रांसजेंडर भी सामान्य पुरूष और महिला के साथ बराबरी के हकदार होंगे। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। देश में चुनिंदा राज्यों में ही ऐसी व्यवस्था है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद टी.वी. चैनल्स प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

बिटिया को बचाने के लिए छतरपुर जिला प्रशासन और ग्रामवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छतरपुर जिले के लूलगंवा गाँव में चार साल की बिटिया नैन्सी के बोरवेल में गिर जाने के बाद प्रशासन और स्थानीय निवासियों द्वारा की गई सक्रिय कार्यवाही की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोरवेल में गिरी बिटिया को सकुशल निकालने का यह अब तक सबसे तीव्र गति से संचालित अभियान था, जिसमें तकनीक का सदुपयोग किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि छतरपुर के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और ग्रामवासी लाड़ली लक्ष्मी बिटिया की जीवन रक्षा के लिए बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिटिया पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने कल रात्रि नैन्सी की माताजी से भी दूरभाष पर चर्चा कर उसके स्वास्थ्य का हाल-चाल प्राप्त किया।

चित्रा जी और रेखा जी की नैतिक कक्षाएँ प्रेरक हैं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल की दो सेवानिवृत्त शिक्षिका, 71 वर्ष की चित्रा राशिनकर जी और 68 वर्ष की रेखा शर्मा द्वारा नैतिक कक्षाओं के संचालन को प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा देना आवश्यक है। दोनों शिक्षिका संस्कार कक्षाएँ संचालित कर भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलु की जानकारी बच्चों को नि:शुल्क प्रदान कर रही हैं। दोनों शिक्षिका का यह कार्य प्रेरणादायी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.