साइकिल से की हजारों किमी की यात्रा, रोजाना कर रहे 20 से 30 किमी का सफर

Updated on 03-06-2024 12:23 PM
भोपाल। किसी ने साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी का सफर तय किया, तो किसी ने मनाली से लेह का तक का। तो कोई अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए रोजाना साइकिलिंग कर रहा है। कोई रोजाना 20 किलोमीटर की साइकिल राइड कर रहा है। अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से लोग कुछ समय साइकिलिंग के लिए भी निकाल रहे है। बच्चों से लेकर बड़े सभी को साइकिलिंग कर रहे हैं। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शहर के साइकिलिस्ट से बातचीत की और जाना कि उन्होंने साइकिलिंग की शुरुआत कब से की और अभी तक कहा-कहा साइकिल राइड कर चुके है।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर किया तय

साइकिलिस्ट वरुण नामदेव कहते हैं कि चार साल से साइकिलिंग कर रहा हूं। इस दौरान मैंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की यात्रा साइकिल से की। उन्होंने बताया कि मौसम के अनुसार साइकिलिंग करते है, बारिश के मौसम में पहाड़ी जगहों पर ज्यादा राइड करते है। वहीं भोपाल से देवास, उज्जैन, रायसेन, गुना, विदिशा आदि जगहों पर साइकिल राइड कर चूका हूं। वरुण ने बताया कि रोजाना साइकिल से 10 से 15 किमी. की राइड करता रहता हूं। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने से सारे वर्कआउट हो जाते है।

हर संडे होती है साइकिल राइड

साइकिलिस्ट पूजा जोशी कहती है कि चार वर्ष पहले साइकिलिंग शुरू की। अब यह डेली रूटीन हो गया है। शुरूआत में 20 से 30 किमी की छोटी-छोटी साइकिल राइड करते थी। ग्रुप के साथ साइकिलिंग करने लगी। उन्होंने बताया कि 100 किमी. से लेकर 500 किमी की राइड कर चुकी हूं। 600 किमी की राइड के लिए तैयारी कर रही हूं। उन्होंने कहा कि भोपाल से रायसेन, भीमबेटका सहित आसपास की कई क्षेत्रों पर राइड की है। उन्होंने बताया की साइकिलिंग से फिजिकल फिटनेस भी करकरार रहती है। उन्होंने बताया कि अब हर रविवार को साइकिल राइड पर जाते है।

मनाली से लेह तक साइकिल अभियान में लिया हिस्सा

साइकिलिस्ट अक्षत अग्निहोत्री कहते हैं कि आठ साल से साइकिलिंग कर रहा हूं। मैंने मनाली से लेह तक की साइकिलिंग अभियान में हिस्सा लिया। हर हफ्ते में एक ट्रिप साइकिल से जरूर करता हूं। भोपाल से उज्जैन के साथ भोपाल के आसपास की क्षेत्रों पर राइड कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग करने साथ फिटनेस भी बनी रहती है साथ ही पर्यावरण को भी हम सुरक्षित रखते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.