रुद्रप्रयाग में नदी में ट्रैवलर गिरी, 9 लापता:3 की मौत और 8 घायल, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर; 40 किमी तक रेस्क्यू

Updated on 26-06-2025 01:04 PM

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में ट्रैवलर गिर गई। हादसा घोलतीर में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। ट्रैवलर में 20 लोग सवार थे, इनमें से 3 की मौत हो गई है, जबकि 8 घायल हैं। वहीं, 9 लोग अभी भी लापता हैं। ट्रैवलर में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्री बैठे थे।

ट्रैवलर सवार 20 लोगों के नाम, पता जारी किए गए हैं। तीन मृतकों में से 2 की पहचान MP के राजगढ़ निवासी विशाल सोनी (42) और गुजरात में आईमाता चौक सूरत निवासी ड्रिमी (17) के रूप में हुई है।

ड्राइवर सुमित ने बताया- वह यात्रियों को केदारनाथ से दर्शन कराकर बद्रीनाथ धाम ले जा रहे थे। इस बीच रुद्रप्रयाग में घोलतीर के पास एक ट्रक ने पीछे से ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इससे मिनी ट्रैवलर अलकनंदा में जा गिरी। सुमित हरिद्वार के रहने वाले हैं। इन्हें भी गंभीर चोट आई है। इनका इलाज रुद्रप्रयाग अस्पताल में किया जा रहा है।

40 किमी तक रेस्क्यू चल रहा SDRF के जवान श्रीनगर, गढ़वाल में बांध के पास तलाशी अभियान चला रहे हैं, जो रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर है। ताकि, उन बस यात्रियों की तलाश की जा सके जो तेज बहाव के कारण नदी में बह गए होंगे।उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा- हम 8 लोगों को बचाने में सफल रहे हैं। अभी तक 3 लोगों की मौत की सूचना है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

राजस्थान का ग्रुप चार धाम यात्रा पर आया था ट्रक की टक्कर से कुछ लोग ट्रैवलर से छिटक कर पहाड़ी पर लटक गए, जिनको निकाला गया। अन्य लोगों की खोज भी की जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ और NDRF समेत स्थानीय पुलिस मौजूद है। राजस्थान का एक ग्रुप चार धाम यात्रा पर आया था जो बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे, ये सभी यात्री राजस्थान के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

CM धामी पल-पल की अपडेट ले रहे हादसे में CM पुष्कर सिंह धाम ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा- रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने की खबर दुखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव काम किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.