The Marvels का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, कैप्टन मार्वल और रैबों संग दुश्मनों से भिड़ेगी 'मिस मार्वल'

Updated on 12-04-2023 10:42 PM
मार्वल की फिल्मों के फैन्स काफी समय से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे। 'द मार्वल्स' काफी वक्त से चर्चा थी। हाल ही इस फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जो काफी जबरदस्त है और फैन्स झूम उठे हैं। 'द मार्वल्स' में इस बार कैप्टन मार्वल यानी Brie Larson के साथ दो-दो सुपरहीरो हैं। एक हैं मिस मार्वल कमला खान और दूसरी हैं Monica Rambeau. खास बात यह है कि इस बार मार्वल की इस फिल्म में कोरियन एक्टर पार्क सियो जून ( Park Seo-joon) भी नजर आएंगे।

मालूम हो कि मिस मार्वल यानी कमला खान को मेकर्स ने साल 2022 में आई एक वेब सीरीज में इंट्रोड्यूस किया था। मिस मार्वल असल में कैप्टन मार्वल की फैन है। 'द मार्वल्स' में पहली बार मिस मार्वल और कैप्टन मार्वल की मुलाकात होगी। और जब इनकी मुलाकात होगी तो क्या कुछ होगा, यही फिल्म की कहानी होगी।

'द मार्वल्स' की कहानी:

कहानी का जिस्ट MCU ने शेयर किया है। इसने बताया है कि कैप्टन मार्वल, जिसका असली नाम कैरल डेनवर है, उसने क्रूर और निर्दयी क्री से अपनी पहचान वापस पा ली है और वह सुप्रीम इंटेलिजेंस के साथ भी मिल गई है। लेकिन कुछ वजहों से कैप्टन मार्वल को अपने कंधों पर अस्थिर ब्रह्मांड का भार उठाना पड़ता है। फिर बाद में किसी तरह कैप्टन मार्वल की शक्तियां मिस मार्वल से टकरा जाती हैं। फिर क्या होता है और कैसे ये एलियन से दुनिया को बचाते हैं, यही कहानी है।
बॉलीवुड एक्टर मोहन कपूर भी आएंगे नजर
दिलचस्प बात है कि बॉलीवुड एक्टर मोहन कपूर भी 'द मार्वल्स' का हिस्सा हैं। वह फिल्म में मिस मार्वल यानी कमला खान के पिता के रोल में हैं। ट्रेलर में एक सीन में उनकी झलक दिखाई देती है। मोहन कपूर कई हॉलीवुड फिल्मों में डबिंग कर चुके हैं। इनमें X-Men: First Class से लेकर Fast & Furious 6, Fast & Furious 7, 'द कराटे किड', 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'अवेंजर्स एंडगेम' व 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। बात करें 'द मार्वल्स' की तो यह नवंबर 2023 में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.