जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने पदभार ग्रहण किया

Updated on 05-01-2024 01:00 PM

जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने आज मंत्रालय में अपने कक्ष में विधिवत पूजन-अर्चन कर पदभार ग्रहण किया। जनजातीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन. मिश्रा, आयुक्त जनजातीय कार्य श्री संजीव सिंह, अपर आयुक्त डॉ. सतेन्द्र सिंह, अन्य विभागीय अधिकारियों सहित लोक परिसंपत्ति विभाग के प्रमुख सचिव श्री अनिरूद्ध मुखर्जी, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री श्री शाह का स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद जनजातीय कार्य मंत्री श्री शाह ने विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। विभागीय योजनाओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। वर्तमान में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर जनजातीय कार्य मंत्री श्री शाह ने सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर व दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने संचालित योजनाओं में आवश्यकतानुसार सुधार करने और जनजातीय कार्य विभाग के अधीन छात्रावासों, आश्रमों व शालाओं में दी जा रही शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री शाह ने कहा कि भारत सरकार की शत-प्रतिशत वित्तीय अनुदान वाली योजना के अनुसार प्रदेश के सभी जनजातीय विकासखण्डों में प्री-प्रायमरी स्कूल में पढ़ रहें बच्चों को उन्हीं की भाषा या बोली में ही शिक्षा देने के प्रयास किये जायें। इसके लिये शुरूआत में किसी एक विकासखण्ड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप यह कार्य किया जाये। आदिवासी विकासखण्डों के किसानों द्वारा उत्पादित श्री अन्न (मोटा अनाज) की मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जायें। विभाग की हर योजना-उप योजना की मॉनिटरिंग के लिये यथासंभव एक-एक अधिकारी नियुक्त किये जाये, जो योजनाओं के क्रियान्वयन पर सतत निगरानी रखेंगे। मंत्री श्री शाह ने विभागीय उपलब्ध संसाधनों, बजट उपयोग, स्टॉफ एवं भावी जरूरतों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

जनजातीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन. मिश्रा ने मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं और राज्य सरकार के जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिये निर्धारित संकल्प-पत्र बिन्दुओं सहित भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं की भी जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.