जनजातीय संग्रहालय स्थापना दिवस समारोह का आज शुभारंभ, भक्ति संगीत कार्यक्रम का भी उठाएं आनंद

Updated on 06-06-2023 06:48 PM

भोपाल। शहर में सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। मंगलवार 06 जून को भी शहर में अनेक ऐसे कार्यक्रम हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगीमाह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत माह जून के प्रादर्श के रूप में नदी टोला, गुमला, झारखंड के ओरांव समुदाय से संकलित पारंपरिक ‘जाता - एक पारंपरिक हस्त चालित चक्की’ को पूरे महीने भर के लिए दर्शको के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। इस प्रादर्श का संकलन रश्मि शुक्ला द्वारा एवं संयोजन संग्रहालय सहायक उमेश झरिया द्वारा किया गया है। पाषाण से निर्मित यह चक्की अनाज पीसने में उपयोग होती थी। इसे सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

स्थापना दिवस समारोह - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के एक दशक पूर्ण होने के अवसर पर छह से दस जून तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से वर्षगांठ समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत कलाकारों द्वारा शहर के अलग-अलग स्थलों पर प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके माध्यम से कलाकार आमजन को संग्रहालय वर्षगांठ समारोह के अवलोकन के लिए आमंत्रित करेंगे। समारोह में छह जून को शाम सात बजे गोंड जनजाति में प्रचलित रामायनी गाथा पर आधारित लछमन चरित लीला नाट्य प्रस्तुति से होगा। इसमें प्रदेश के करीब 40 जनजातीय और लोक कलाकार हैं। शिल्प मेला भी खास होगा।

चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय की चित्रकार रजनी धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी प्रारंभ हो चुकी है। प्रकृति के रंगों में सराबोर चित्र बिंदुओं को जोड़कर बनाए गए हैं। रजनी मूलत: डिंडौरी की रहने वाली हैं। यहां उनके चित्रों को खरीदा भी जा सकता है। समय दोपहर 12 बजे से है।

काव्य गोष्ठी - रंजनकलश की काव्यगोष्ठी विनोद कुमार जैन के निवास ए-32, सिद्धार्थ सिटी, रायसेन रोड पर मंगलवार को शाम पांच बजे आयोजित की गई है। इसमें कई रचनाकार रचना पाठ करेंगे।

भक्ति संगीत समारोह - भक्ति संगीत पर आधारित 'स्वरांजलि' समारोह का आयोजन टैगोर विश्व कला केंद्र, आरएनटीयू द्वारा चार से नौ जून तक किया जा रहा है। लक्ष्मीनारायण मंदिर के स्थापना तथा प्राण-प्रतिष्ठा के इस पवित्र प्रसंग में आज इंदौर की वरिष्ठ गायिका शोभा चौधरी और पंचम निषाद के शिष्यों द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। भोजपुर के निकट चिकलोद रोड पर स्थित मंदिर परिसर में कार्यक्रम का समय शाम सात बजे से है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.