भाजपा नेता की टिकट के लिए पार्टी कार्यालय के बाहर डटे आदिवासी

Updated on 16-10-2023 03:37 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के टिकट वितरण के प्रयोग का अब खुलकर विरोध हो रहा है। जशपुर से आदिवासी नेता गणेशराम भगत के समर्थन में पिछले 48 घंटे से सैकड़ों आदिवासी महिला-पुरूष समर्थन पार्टी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे हुए है।

पार्टी कार्यालय में प्रवेश नही मिलने के कारण ये सभी लोग पिछली दो रात से पार्टी कार्यालय के बाहर खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे सोने को मजबूर है। जशपुर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुर में गणेशराम भगत को टिकट देने की मांग की है।

उधर संगठन महामंत्री पवन साय के मौके पर पहुंचने पर नाराज लोगों ने विरोध में नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने प्रदेश की 85 सीटों पर भले ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी इस लिस्ट में करीब 15 हारे हुए प्रत्याशियों और पूर्व मंत्रियों को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है।

लेकिन बीजेपी के टिकट वितरण का यही प्रयोग अब पार्टी के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। बीजेपी की लिस्ट जारी होने के बाद से ही दंतेवाड़ा से लेकर धरसींवा, अकलतरा सहित जशपुर में बीजेपी प्रत्याशियों को लेकर जमकर विरोध हो रहा है।

बीजेपी ने जशपुर विधानसभा से इस बार राय मुनि भगत को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी से टिकट कटने के बाद जशपुर से आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री गणेशराम भगत का एक विडियों सामने आया था। विडियों में पूर्व मंत्री के आंसू के साथ दर्द छलका था।

जिसके बाद से जशपुर में गणेशराम भगत को टिकट देने को लेकर कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को जशपुर से सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष कार्यकर्ता बस और पिकअप में सवार होकर रायपुर पहुंचे थे।

यहां बीजेपी कार्यालय के बाहर पोस्टर बैनर के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जशपुर सीट से गणेशराम भगत को टिकट देने की मांग को लेकर अड़ गये।

इतनी बड़ी संख्या में आदिवासी कार्यकर्ताओं को देखकर पहले तो उन्हे पार्टी कार्यालय के अंदर प्रवेश नही करने दिया गया। इसके बाद लगा कि नाराज लोग कुछ घंटे के बाद वापस लौट जायेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नही।

राशन-पानी के साथ राजधानी रायपुर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर ही खुले आसमान के नीचे खाना बनाकर खाया और सड़क किनारे सो गये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.