मप्रः जोधपुर से हैदराबाद जा रही बस को ट्राले ने मारी टक्कर, आठ यात्री घायल
Updated on
04-06-2023 07:01 PM
धार. मध्य प्रदेश के धार जिले में बदनाबर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम मुलथान के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही स्लीपर कोच बस को साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को 108 एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस से इलाज के लिए बदनावर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, स्लीपर कोच यात्री बस क्रमांक एआर 06 बी 2929 जोधपुर से हैदराबाद जा रही थी। रविवार सुबह करीब 7.00 बजे लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम मुलथान के पास पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्राला क्रमांक आरजे 47 जीए 3335 ने चालक की साइड से बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस का बगल का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और साइड से बैठे यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह परिहार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बदनावर थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि ट्राले में सीमेंट की बोरियां भरी थीं। ट्राले की टक्कर से बस की एक साइड की बॉडी निकल गई और ट्राले से निकली सीमेंट से यात्री लथपथ हो गए और उनका सामान भी खराब हो गया। इस हादसे में आठ यात्री घायल हुए हैं, उनमें से छह को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है। अभी बस चालक और परिचालक का पता नहीं चला है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि घायलों में शंकर पुत्र नारायण चौधरी निवासी जालौर, दिनेश पुत्र दीपाराम ब्राह्मण निवासी भीकमपुर, लालसिंह पुत्र शेरसिंह राजपूत निवासी जोधपुर, ओमप्रकाश पुत्र लिखमाराम निवासी हैदराबाद, कुलदीप पुत्र प्रहलाद निवासी जैतरण राजस्थान, देवराम पुत्र बाबूलाल सिरवी निवासी पाली, गौतमचंद पुत्र रत्नाकर परिहार निवासी हैदराबाद व प्रतिभा पत्नी जयचंद जैन निवासी हैदराबाद शामिल हैं।
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…