साइकिल चोरों से परेशान अमेरिका का शहर लोग GPS लगवा रहे

Updated on 15-11-2022 05:38 PM

कनाडा की सीमा के पास 45 हजार की आबादी वाला अमेरिका का एक शहर साइकिल चोरों से परेशान है। पिछले कुछ महीनों से साइकिल चोरी की घटनाएं यहां रोज की ही बात हैं। घरों, गैराज, बाजार हर कहीं से साइकिलें हों चोरी हो रही हैं। कई साइकिलें तो 6-6 बार तक चोरी हुई हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ वरमाउंट ने अपने छात्रों को साइकिल चोरी से सावधान रहने को कहा है।

साइकिलों में लगाए जा रहे हैं GPS ट्रैकर
विश्वविद्यालय के छात्रों की जून से अब तक 220 साइकिलें चोरी हुई हैं, जिनकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए है। चोर को पकड़ने के लिए शहर के लोगों ने अपनी साइकिलों में GPS ट्रैकर लगवा लिए हैं और घरों में CCTV कैमरे।

चोरी से परेशान पुलिसवालों ने छोड़ी नौकरी
साइकिल चोरी की वारदातें इतनी ज्यादा हैं कि पुलिस वाले भी तंग आ चुके हैं। वे अपना ट्रांसफर दूसरे विभागों में करवा रहे हैं। कुछ ने तो नौकरी ही छोड़ दी। दूसरे विभागों से पुलिसकर्मी यहां आने को तैयार नहीं हैं। जब पुलिस साइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी तो शहर के लोगों ने अपने स्तर पर चोरों को पकड़ने और साइकिल बरामद करने के लिए फेसबुक ग्रुप बना लिए।

शहर की 4% आबादी इस फेसबुक ग्रुप से जुड़ी हुई है। शहर की पूर्व मेयर जूली विलियम्स बेट्टी साइकिल कंपनी चलाती हैं। वे बताती हैं कि उनके पास साइकिल चोरी होने के रोज 5-6 फोन आते हैं। वे खुद सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ गई हैं।

जंगल में पड़ी मिलीं साइकिलें
पुलिस का कहना है कि 30 साल में इस शहर में एक भी गोलीबारी की घटना नहीं हुई थी, लेकिन लगातार साइकिल चोरी की वारदातों के बाद जब से लोग खुद ही पुलिसिंग करने लगे हैं, शहर में अपराध बढ़े हैं।

इन कुछ महीनों में गोलीबारी की 25 वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें 4 जानें भी चली गईं। बर्लिंगटन में साइकिलें खूब चलाई जाती हैं। ज्यादातर घरों में एक से ज्यादा साइकिलें हैं। शहर में साइकिल स्टोर भी औसत से ज्यादा हैं। लोगों के जागरूक होने और एक-दूसरे की मदद करने से चोरी हुई बहुत सारी साइकिलें कई बार मिल जाती हैं। कई बार पास के जंगल में पड़ी मिलीं तो कभी किसी बाजार में लावारिस खड़ी।

अवैध ड्रग मार्केट में पहचान छिपाकर जाने के लिए चोरी की आशंका
कुछ लोगों का मानना है कि शहर के अवैध ड्रग मार्केट में पहचान छिपाकर जाने के लिए लोगों के घरों, गैराज या स्टैंड से साइकिलें चुराई जा रही हैं। कई साइकिलें वहां से बरामद भी हुई हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों में अचानक से साइकिल चोरी होने की वारदातों की असली वजह नहीं पता चल सकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.