महिला मित्र की अड़ीबाजी से परेशान होकर युवक ने की थी खुदकुशी

Updated on 28-11-2023 12:38 PM
भोपाल। जहांगीराबाद क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी महिला मित्र पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है। महिला उसे पुराने संबंधों की धमकी देकर उससे अड़ीबाजी करते हुए रुपये की मांग कर प्रताड़ित कर रही थी। जब तक संभव हुआ, युवक उसे रुपये देता रहा। जब मना किया तो युवती एफआइआर दर्ज कराने की धमकी देने लगती थी। इससे परेशान होकर युवक ने खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी करने के दो साल बाद मामले में यह कार्रवाई हो सकी।

यह था मामला

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय राजकुमार जौहर बापू कालोनी में रहता था। वह एक निजी कालेज में काम करता था। उसने नौ नवंबर 2021 को जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान अस्पताल में 17 नवंबर को मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया था। दो साल तक चली जांच में पुलिस ने पाया कि राजकुमार की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से थी। दोनों के बीच जब नजदीकियां बढ़ीं तो राजकुमार युवती को पैसे देकर मदद करने लगा। कुछ समय बाद युवती की दूसरे युवक से शादी हो गई। शादी के बाद वह अपने पति के साथ जिंसी चौराहे के पास रहने लगी। इसके बाद भी वह राजकुमार से रुपयों की मदद मांगती रही। जांच के बाद के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दो साल से लंबित थी जांच

मृतक खुदकुशी करने के बाद एक सुसाइड नोट लिखकर गया था। उसमें उसने अपनी खुदकुशी के लिए महिला को जिम्मेदार ठहराया था। बाद में पुलिस ने उस सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा। जहां जांच हैंडराइटिंग मिलान के बाद आरोपित महिला पर एफआइआर दर्ज की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.