हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में उतरे ट्रक व बस चालक

Updated on 01-01-2024 01:16 PM

भोपाल हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में भोपाल से निकलने वाले हाइ-वे पर रविवार देर रात ट्रकों के पहिए थम गए। यात्री बसों के चालकों ने भी हड़ताल शुरू कर दी। इंदौर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम मार्ग पर जो ट्रक थे, वहां चालकों ने खड़े कर दिए। वहीं कई यात्री बसें भी चालकों ने नहीं चलाईं। नए वर्ष के पहले दिन ट्रक, यात्री बसों समेत स्कूल बसों के पहिए थमे रहेंगे। भोपाल सिटी बसें भी बंद रहेंगी, हालांकि भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड(बीसीएलएल) व निजी बस मालिकों का कहना है कि चालकों से आग्रह किया गया है कि बसों का संचालन करें। बीसीएलएल के प्रवक्ता संजय सोनी ने बताया कि सभी बस आपरेटर और चालकों को बसों का संचालन करने के लिए समझाया गया है। हमारा प्रयास है कि चालकों से बसों का संचालन कराए, जिससे लोगों को आवागन में परेशानी न हो। इधर स्कूल बस एसोसिएशन के मोहम्मद सरवर ने बताया कि हमारी तरफ से हड़ताल नहीं है। चालक देशव्यापी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। कई स्कूलों के अवकाश हैं, इसलिए बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बता दें कि आल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा था, जिसमें हिट एंड रन केस को लेकर लाए गए नए कानून का विरोध किया था। साथ ही कानून को वापस लेने की मांग की थी। ट्रकों के ड्राइवर अपने वाहन खड़े करके जा रहे हैं।

यह असर देखने को मिलेगा

यदि सोमवार को चालक ट्रक व बसों का संचालन नहीं कराते हैं तो इसका असर सोमवार सुबह से ही देखने को मिल जाएगा। सिटी बसें नहीं चलीं तो लोगों को आने-जाने में परेशानी बढ़ेगी। पेट्रोल-डीजल के टैंकर नहीं चले तो शहर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत होना तय है। इधर ट्रकों की हड़ताल के चलते शहर के कुछेक पेट्राेल पंपों पर पेट्रोल व डीजल भरवाने वालों की संख्या बढ़ गई। एमपी नगर, शाहपुरा, न्यू मार्केट, नर्मदापुरम रोड सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर लोगों की देर रात तक भीड़ दिखी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.