'पीछे से आए ट्रक ने फरसे वाले बाबा को कुचला', मथुरा SSP श्‍लोक कुमार ने गोतस्‍करी के दावों को किया खारिज

Updated on 21-03-2026 02:59 PM
मथुरा: उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार तड़के चार बजे गोरक्षक फरसे वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। कई गोरक्षकों और हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि बाबा गोवंश से भरे कंटेनर का पीछा कर रहे थे। इस दौरान गोतस्‍करों ने बाबा को कुचलकर मार डाला। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में बवाल हो गया। आगरा-दिल्‍ली हाइवे जामकर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस बीच, एसएसपी श्‍लोक कुमार ने गोतस्‍करी की बात पूरी तरह खारिज करते हुए इसे सड़क हादसा बताया है। एसएसपी ने कहा कि थाना कोसी में शनिवार सुबह चार बजे चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था। उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई।

'कंटेनर में किराने का सामान लदा हुआ था'

एसएसपी के मुताबिक जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है।


'जाम खुलवा दिया गया है, दबिश दी जा रही है'

श्‍लोक कुमार ने कहा कि प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

डीआईजी रेंज आगरा ने बताया- कई लोग हिरासत में

इससे पहले आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने भी बताया था कि गोरक्षक फरसे वाले बाबा की मौत सड़क हादसे में हुई है। इस मामले में किसी भी तरह की गोस्‍तकरी नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति पर पुलिस ने नियंत्रण पा लिया है। हिंसा में शामिल लोगों पर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.