सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित

Updated on 30-06-2026 04:34 PM
सारंगढ़। जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी से लदी एक अशोक लीलैंड ट्रक सकरी पुल पर फंस गई। ट्रक के पुल पर अटक जाने से कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने ट्रक की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में सेंभर लकड़ी भरी मिली। इसके बाद वन विभाग को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित रेंजर से संपर्क नहीं हो सका। बाद में मामले की जानकारी कलेक्टर को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक में लकड़ी परिवहन से संबंधित दस्तावेज अधूरे थे। उनका कहना है कि उपलब्ध दस्तावेजों में न तो परिवहन की तिथि दर्ज थी और न ही यह स्पष्ट किया गया था कि लकड़ी किस स्थान से किस स्थान तक ले जाई जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने लकड़ी परिवहन की वैधता पर सवाल उठाए हैं।ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी का परिवहन नियमानुसार किया जा रहा था या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.