ट्रंप और नेतन्याहू ईरानियों के हत्यारे, अमेरिका और इजरायल पर भड़के ईरान के नेशनल सिक्योरिटी चीफ

Updated on 14-01-2026 01:46 PM
तेहरान: ईरान में खामेनेई शासन के खिलाफ जारी भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच देश के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने अमेरिका और इजरायल पर हमला बोला है। लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के लोगों का मुख्य हत्यारा कहा है। पूरे ईरान में हो रहे इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 2400 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लारीजानी की यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के ईरानियों से सरकारी संस्थानों पर कब्जा करने की अपील के घंटों बाद आई है।

ट्रंप और नेतन्याहू पर सीधा हमला

ईरान की संसद के पूर्व स्पीकर और अब ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए ट्रंप पर सीधा हमला बोला। लारीजानी ने लिखा, 'हम ईरान के लोगों के मुख्य हत्यारों के नाम बताते हैं। 1- ट्रंप। 2- नेतन्याहू।'
इसके साथ ही लारीजानी ने ट्रंप के ट्रुथ सोशल पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें ट्रंप ने ईरानियों ने संस्थाओं पर कब्जा करने की अपील की है। ट्रंप ने ईरानी लोगों से आगे कहा कि वे हत्यारों और उत्पीड़नकर्ताओं के नाम लिख लें। उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी। इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि उन्होंने 'ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं, जब तक प्रदर्शनकारियों की हत्याएं नहीं रुकती हैं। मदद आ रही है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.