ट्रम्प ने मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था:ओडिशा में मोदी बोले- खाने पर बुलाया, मैंने कहा महाप्रभु की धरती पर जाना है

Updated on 21-06-2025 12:36 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कहा, 'मुझे भगवान जगन्नाथ की पवित्र भूमि आना था, इसलिए मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वॉशिंगटन आने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।'

उन्होंने बताया, 'दो दिन पहले कनाडा में G7 समिट के लिए गया था। तभी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने मुझे फोन किया और कहा कि आप कनाडा तो आए ही हैं, तो वॉशिंगटन होकर जाइए। साथ में खाना खाएंगे, बातें करेंगे, लेकिन मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति से कहा कि निमंत्रण के लिए धन्यवाद।

उन्होंने बताया, 'मैंने उनके (ट्रम्प) निमंत्रण को नम्रतापूर्वक मना किया। आप लोगों का प्रेम और महाप्रभु की भक्ति मुझे इस धरती पर खींचकर ले आई है।'

पीएम ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने 2036 तक विकसित ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए विजन डॉक्यूमेंट्स जारी किया। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो किया।

G7 समिट में ट्रम्प और मोदी की मुलाकात नहीं हो पाई थी 

कनाडा में G7 समिट 17 और 18 जून को हुआ था। ट्रम्प और मोदी की मुलाकात प्रस्तावित थी। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प बैठक के दौरान ही चले गए, क्योंकि इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक बयान में बताया, 'मोदी ने मंगलवार को ट्रम्प का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था, जब वह कनाडा से लौट रहे थे। मिस्री के अनुसार, मोदी ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वह निमंत्रण स्वीकार नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने ट्रम्प को भारत आने और इस साल के आखिर में संभावित क्वाड समिट में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

पीएम मोदी के स्पीच की 5 बड़ी बातें, कहा- किसानों को डबल लाभ

  • 'ओडिशा में डबल इंजन सरकार से लोगों को डबल बेनिफिट मिल रहा है। आज के दिन ओडिशा में भाजपा सरकार एक साल पूरे कर लिए हैं। यह सिर्फ सरकार की एनिवर्सिरी नही है। यह एक स्थापित सरकार की एनिवर्सिरी है। गुडगवर्नेंस की एनिवर्सिरी है।'
  • 'पहले ओडिशा के किसानों को किसान सम्मान निधि का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। जब ओडिशा के किसानों को केंद्र और राज्य दोनों का डबल लाभ मिलना शुरू हो गया है। धान का अधिक मूल्य देने की गारंटी दी है, उसका लाखों किसानों को लाभ मिला है। पहले कई योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था, आज केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की योजनाओं का फायदा लोगों को मिल रहा है।'
  • 'देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, ओडिशा की बेटी मुर्मू जी ने इस योजना के लिए मार्गदर्शन दिया है। इसके तहत आदिवासियों में भी अति पिछड़ी आदिवासी की मदद के लिए काम हो रहा है। मछुआरों के लिए पहली बार पीएम मत्स्य संपदा योजना बनाई गई है। ये देश व्यापी है। मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिली है। 25 हजार रुपए का विशेष फंड बनाने जा रही है। इसका लाभ मछुआरों को होगा, नौजवानों को होगा।'
  • "लंबे समय तक ओडिशा के लाखों गरीब परिवार आयुष्मान योजना से बाहर थे। आज आयुष्मान भारत और गोप बंधु जन आरोग्य योजना, दोनों इंजिन यहां चल रहे हैं। इससे ओडिशा के करीब 3 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ मिलना तय हुआ है। देश के दूसरे राज्यों में भी यहां से कोई काम करने गया है तो वहां भी जरूरत पड़ने पर उसे मुफ्त इलाज मिलना शुरू हुआ है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.