सिनेमाघरों में आएगी सुनामी, शाहरुख और सलमान की Tiger vs Pathaan को मिला मास्‍टर-क्‍लास डायरेक्‍टर

Updated on 06-04-2023 08:27 PM
सिनेमाघरों में इस बार तूफान नहीं, सुनामी की तैयारी है! यशराज फिल्‍म्‍स ने जब से यह कंफर्म किया है कि वह सलमान खान और शाहरुख खान के साथ क्रॉसओवर 'टाइगर वर्सेज पठान' ला रहे हैं, हर फैन के दिल में ईद और दिवाली अभी से शुरू हो गई है। पहले यह खबर आई थी कि इस फिल्‍म की शूटिंग 2024 में शुरू होगी, वहीं अब ताजा जानकारी यह है कि इस मेगाबजट फिल्‍म को उसका कैप्‍टन मिल गया है। 'वॉर' और 'पठान' जैसी फिल्‍मों से धमाका करने वाले सिद्धार्थ आनंद को 'टाइगर वर्सेज पठान' के डायरेक्‍शन की कमान सौंपी गई है। हाल ही 'पठान' की बंपर सक्‍सेस के बाद सिद्धार्थ आनंद अब महाबंपर सक्‍सेस की तैयारी में भी जुट गए हैं।

हमारे सहयोगी 'ईटाइम्‍स' की रिपोर्ट के मुताबिक, यशराज फिल्‍म्‍स ने पूरा फोकस अब अपने 'स्‍पाई यूनिवर्स' पर डाल दिया है। इस दिवाली जहां सलमान खान की 'Tiger 3' रिलीज होगी, वहीं 2024 में ऋतिक रोशन और जून‍ियर एनटीआर स्‍टारर 'War 2' रिलीज होगी। 'वॉर 2' को 'ब्रह्मास्‍त्र' फेम अयान मुखर्जी डायरेक्‍ट करेंगे। जबकि स्‍पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी क्रॉसओवर फिल्‍म 'टाइगर वर्सेज पठान' के लिए प्रोड्यूसर आदित्‍य चोपड़ा ने Siddharth Anand को चुना है।

'करण-अर्जुन' के बाद पहली बार साथ में पूरी फिल्‍म

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है, 'आदित्य चोपड़ा को सिद्धार्थ आनंद पर बहुत भरोसा है। वह मानते हैं कि सिद्धार्थ इस क्रॉसओवर में पर्दे पर ऐसा भव्‍य और रोमांचक सेट तैयार कर सकते हैं, जो अब से पहले नहीं देखा गया है। सिद्धार्थ आनंद को शाहरुख खान और सलमान खान के रूप में Tiger vs Pathaan में वह कास्‍ट मिल रही है, जो किसी भी डायरेक्‍टर के लिए सपने की तरह है। 'करण अर्जुन' के बाद पहली बार शाहरुख और सलमान एक पूरी फिल्‍म में साथ काम कर रहे हैं।'

ब्‍लॉकबस्‍टर ही नहीं, ऐतिहासिक फिल्‍म बानाने की तैयारी

नाम नहीं छापने की शर्त पर सीनियर ट्रेड सोर्स ने बताया, 'यशराज को अच्‍छे से पता है कि यह फिल्‍म इतिहास रच सकती है। प्रोडक्‍शन हाउस की पूरी क्रिएटिव टीम इस फिल्म को रोल आउट करने के लिए तैयार है। 'टाइगर वर्सेज पठान' भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी रिकॉर्ड ब्लॉकबस्टर के रूप में दर्ज हो सकती है।'

सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' ने कमाए 1050 करोड़ रुपये

सिद्धार्थ आनंद की हालिया रिलीज फिल्‍म 'पठान' ने बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म का रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 1050 करोड़ रुपये से अध‍िक का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। पहले 'वॉर' और फिर 'पठान', ऐसा लगता है कि सिद्धार्थ आनंद ने हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन फिल्‍मों में मास्टरी कर ली है। 'पठान' में सलमान खान का कैमियो है, जिसपर दर्शकों ने बेतहाशा तालियां बजाई हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों खान को एक साथ पूरी फिल्‍म में साथ देखना दर्शकों के लिए किसी त्‍योहार से कम नहीं है।

'पठान' में दोनों को एकसाथ डायरेक्‍ट करना था आसान

शाहरुख और सलमान को 'पठान' में एकसाथ डायरेक्‍टर करने पर सिद्धार्थ ने इससे पहले कहा था, 'उन्हें एक-दूसरे के बहुत प्यार है। दोनों में एक-दूसरे के लिए गजब की पॉजिटिविटी है। वह किसी भी सीन और सीक्‍वेंस में खुद को दिखाने की बजाय एक-दूसरे को ज्‍यादा स्पेस देना चाहते थे। दोनों का यह निस्वार्थ भाव जबरदस्‍त है और यही ऑनस्क्रीन भी दिखता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.