पाकिस्‍तान में TTP आतंकियों ने लिया खूनी बदला, 11 पाकिस्‍तानी सैनिकों को मार गिराया, खैबर पख्‍तूनख्‍वा में भारी लड़ाई

Updated on 08-10-2025 02:10 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान आतंकियों ने भीषण हमला किया है। इस हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में 2 पाकिस्‍तानी सेना के अधिकारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टीटीपी आतंकियों ने जोगी सैन्‍य ठिकाने पर हमला किया और 11 सैनिकों को मार दिया। बताया जा रहा है कि 3 सैनिक घायल हैं। यही नहीं कई पाकिस्‍तानी सैनिक लापता हैं। पाकिस्‍तानी सेना ने दावा किया कि वे खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रहे थे और इसी दौरान टीटीपी आतंकियों ने खैबर प्रांत के ओराकजई जिले में हमला कर दिया। पाकिस्‍तानी सेना ने 19 आतंकियों को भी मारने का दावा किया है।

पाकिस्‍तानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि 7 और 8 अक्‍टूबर की रात को सेना के जवान खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चला रहे थे। उन्‍हें सूचना मिली थी कि इस इलाके में आतंकी मौजूद हैं। पाकिस्‍तानी सेना ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में 19 आतंकी भी मारे गए हैं। उन्‍होंने बताया कि इस हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ और मेजर तैयब राहत की मौत हो गई है।

पाकिस्‍तानी सेना ने भारत पर लगाए आरोप


पाकिस्‍तानी सेना ने अपने बयान में कहा कि इस इलाके में आतंकियों के खात्‍मे के लिए अभियान चला रही है। उसने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ है। पाकिस्‍तानी सेना ने भारत के शामिल होने का कोई सबूत नहीं दिया। इससे पहले पाकिस्‍तानी सेना ने टीटीपी के 14 आतंकियों को मार दिया था। अब टीटीपी ने 11 पाकिस्‍तानी सैनिकों को मारकर अपना बदला पूरा कर लिया है। पाकिस्‍तान में इस साल के पिछले तीन महीने में आतंकी घटनाओं में 46 फीसदी की तेजी देखी है।पाकिस्‍तान में कम से कम 901 लोग मारे गए हैं और 599 लोग घायल हो गए हैं। मारे गए लोगों में आम नागरिक, सुरक्षाकर्मी और आतंकी शामिल हैं। इस दौरान हिंसा की 329 घटनाएं हुई हैं। पाकिस्‍तान का खैबर पख्‍तूनख्‍वा और बलूचिस्‍तान प्रांत अफगानिस्‍तान से सटा हुआ है। पाकिस्‍तान का आरोप है कि टीटीपी आतंकियों को तालिबान की सरकार ने शरण दी है। वे तालिबान पर लगातार दबाव डाल रहे हैं कि वे टीटीपी के खिलाफ कार्रवाई करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.