महंगाई में तुर्किए नंबर वन और चीन सबसे कम, जानिए किस पायदान पर है भारत

Updated on 15-09-2023 02:13 PM
हाल के वर्षों में दुनियाभर में महंगाई में काफी तेजी आई है। खासकर यूक्रेन युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमत में तेजी और कोरोना महामारी के खात्मे के बाद मांग बढ़ने से महंगाई बढ़ी है। जी-20 देशों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले तीन साल में विकसित देशों में महंगाई ज्यादा तेजी से बढ़ी है। लेकिन 10 साल के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि लॉन्ग रन में भारत जैसे विकासशील देशों पर इसकी ज्यादा मार पड़ी है...

एक साल में महंगाई

पिछले एक साल की बात करें तो इस दौरान महंगाई की सबसे ज्यादा मार तुर्किए पर पड़ी है। इस देश में पिछले साल जुलाई से इस साल जुलाई के बीच महंगाई में 48% का इजाफा हुआ है। यह जी-20 देशों में सबसे अधिक है। इस लिस्ट में भारत 7.5% के साथ दूसरे नंबर पर है। जी-20 के तीन अन्य देशों यूके, जर्मनी और इटली का औसत ग्रुप के 5.8% के औसत से अधिक रहा है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, जापान और रूस को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि उनका डेटा रेगुलर नहीं है। यूरोपियन यूनियन को भी इससे बाहर रखा गया है क्योंकि ग्रुप के सबसे बड़े सदस्य पहले ही इसमें शामिल है। जी-20 के बाकी दस सदस्य देशों में महंगाई 5.8% के औसत से कम रही है। OECD के आंकड़ों से यह बात सामने आई है। ओईसीडी अपने 38 सदस्य देशों और जी-20 जैसे दूसरे ग्रुपों के आंकड़ों को कंपाइल करता है।

​तीन साल में महंगाई

जुलाई 2020 से जुलाई 2023 के बीच महंगाई पर नजर डालें तो इसमें भी तुर्किए नंबर वन है। इस दौरान देश में महंगाई में 216% तेजी आई है। तुर्किए के बाद यूके और ब्राजील का नंबर है। इस दौरान ब्राजील में महंगाई 24.8% और यूके में 20% की रफ्तार से बढ़ी है। जी-20 देशों में महंगाई का औसत पिछले तीन साल में 20.8% रहा है। इस दौरान मेक्सिको, भारत, जर्मनी, साउथ अफ्रीका और अमेरिका में महंगाई 18% से ज्यादा की रफ्तार से बढ़ी है। इस दौरान साउथ कोरिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और चीन में महंगाई बढ़ने की रफ्तार सबसे कम रही।

​पांच साल में महंगाई

अगर पांच साल के महंगाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें भी तुर्किए 312% की तेजी के साथ पहले नंबर पर है। इस दौरान विकसित देशों में महंगाई ग्रुप के औसत से कम रही। पिछले पांच साल में जी-20 देशों में महंगाई की औसत रफ्तार 28.1% रही। इस दौरान भारत 33.7% के साथ दूसरे और ब्राजील 31.7% के साथ तीसरे नंबर पर रहा। मेक्सिको में पिछले पांच साल में महंगाई में 28.9% की बढ़ोतरी हुई।

​दस साल में महंगाई

अगर महंगाई के पिछले दस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें भी तुर्किए नंबर वन पर है। इस देश में इस दौरान महंगाई में 566.8% की तेजी आई है। ब्राजील और भारत इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों देशों में पिछले दस साल में महंगाई में 70% से ज्यादा तेजी आई है। दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको में भी महंगाई जी-20 देशों के औसत से अधिक रही है। पिछले दस साल में जी-20 देशों में महंगाई औसतन 45.6% की रफ्तार से बढ़ी है। इस दौरान विकसित देशों में कीमतें कमोबेश स्थिर रही है लेकिन कोरिया, चीन और सऊदी अरब में महंगाई सबसे कम रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.