तुर्किये ने अपने सबसे शक्तिशाली दो बम टेस्ट किए:GAZAP और NEB-2 घोस्ट बम 970 किलो वजनी, F-16 फाइटर जेट से गिराए जा सकते हैं

Updated on 28-07-2025 12:19 PM

तुर्किये ने अपने सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम GAZAP और NEB-2 घोस्ट का सफल परीक्षण किया है। तुर्किये ने इस्तांबुल में आयोजित 17वें इंटरनेशनल डिफेंस इंडस्ट्री फेयर (IDEF) 2025 फेयर के दौरान 26-27 जुलाई को इस बम के टेस्ट का वीडियो जारी किया।

दोनों बम 970 किलोग्राम (लगभग 2,000 पाउंड) वजनी हैं। इसे तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान और विकास (R&D) केंद्र ने डिजाइन किया है। GAZAP थर्मोबैरिक वारहेड से लैस है। ये बम F-16 फाइटर जेट से गिराए जा सकते हैं।

फुटेज से पता चलता है कि यह बम सैकड़ों वर्ग मीटर के क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसमें 10 हजार विशेष कण हैं, जो विस्फोट के बाद 10.6 कण प्रति वर्ग मीटर की दर से फैलते हैं। तुर्किये रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों बम के सभी परीक्षण पूरे हो चुके हैं और अब यह उपयोग के लिए तैयार है।

तुर्किये रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ा रहा

तुर्किये ने हाल के दशकों में अपनी सैन्य तकनीक का तेजी से विकास किया है। अब वह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा है।

तुर्किये की रक्षा नीति का लक्ष्य विदेशी निवेशकों पर निर्भरता कम करना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। इसके लिए तुर्किये ने मिसाइल, बख्तरबंद वाहन, नौसेना जहाज और विमान जैसी तकनीक में बड़े कदम उठाए हैं।

तुर्किये के पास कई मिसाइलें हैं, जिनमें तायफून, सिपर, सापान शामिल हैं। तायफून ब्लॉक-4 तुर्किये की पहली हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 800 किमी और स्पीड मैक 5 से अधिक है। इसका वजन 2,300 किलोमीटर और लंबाई 6.5 मीटर है।

तुर्किये के बम परीक्षण से भारत पर असर...

भारत और तुर्किये के बीच संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कूटनीतिक दृष्टिकोण से जटिल और बहुआयामी रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान तो है, लेकिन कुछ मुद्दों, खासकर तुर्किये के पाकिस्तान समर्थन और कश्मीर पर रुख के कारण तनाव भी रहा है।

हालांकि भारत ने 6 फरवरी 2023 को तुर्किये और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्किये की मदद की थी। इस सहायता को ऑपरेशन दोस्त नाम दिया गया था। भारत ने इस आपदा में अपनी मानवीय प्रतिबद्धता दिखाई, जिसे तुर्किये ने भी सराहा।

तुर्किये-पाकिस्तान खास दोस्त

तुर्किये और पाकिस्तान के बीच मजबूत सैन्य और कूटनीतिक रिश्ते हैं। तुर्किये ने पहले भी पाकिस्तान को बायरेक्टर TB2 ड्रोन, MİLGEM कॉरवेट युद्धपोत समेत कई हथियार सप्लाई किए हैं। PNS बाबर इसका मौजूदा उदाहरण है।

अगर तुर्किये इन बमों (GAZAP और एनईबी-2) को पाकिस्तान के साथ साझा करता है या निर्यात करता है, तो यह पाकिस्तान की सैन्य क्षमता को बढ़ा सकता है।

तुर्किये का वॅारशिप भारत-पाक संघर्ष के बीच पाकिस्तान पहुंचा था

तुर्किये नौसेना का वॅारशिप TCG बुयुकडा (F-512) मई में भारत-पाक संघर्ष के दौरान अपने पूरे बेड़े के साथ पाकिस्तान के कराची पोर्ट पहुंचा था। हालांकि पाकिस्तानी नौसेना ने इसे गुडविल विजिट बताया था।

पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि इस पोर्ट टूर का मकसद दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना है। तुर्किये ने भी इसे तालमेल बढ़ाने वाला कदम बताया।

तुर्किये का वॉरशिप ऐसे समय में कराची पहुंचा था, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत की सेनाएं किसी भी कार्रवाई के लिए अलर्ट मोड पर थी। TCG बुयुकडा एक बैठक के बाद कराची पहुंचा था, जिसमें तुर्किये के राजदूत डॉ. इरफान नेजीरोग्लू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से एकजुटता का वादा किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.