अजरबैजान के साथ तुर्की, आर्मेनिया संग खुलकर आए भारत और फ्रांस, मिसाइल-ड्रोन की ताकत देख घबराए पड़ोसी

Updated on 08-10-2024 04:36 PM
येरवान: आर्मेनिया ने अजरबैजान से दोनों देशों में तनाव कम करने के लिए हथियार नियंत्रण उपाय को लागू करने की अपील की है। सोमवार को आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय के प्रेस सचिव एनी बडालियन ने एक बयान में कहा है कि हमने बार-बार प्रस्ताव दिया है लेकिन अजरबैजान चर्चा से बच रहा है, इसीलिए ये मुद्दा सुलझ नहीं पा रहा है। दरअसल आर्मेनिया और अजरबैजान में बीते कई वर्षों से तनातनी चल रही है। तनातनी के बीच दोनों देश अपने हथियार बढ़ाने में लगे हैं। हथियारों की इस होड़ में आर्मेनिया को फ्रांस और भारत से मदद मिल रही है तो अजरबैजान को पाकिस्तान और तुर्की से हथियार मिल रहे हैं।

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मेनिया ने बार-बार अजरबैजान को आपसी हथियार नियंत्रण तंत्र बनाने की पेशकश की है। अजरबैजान ने आर्मेनिया के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी करते प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया है। आर्मेनिया की ओर से यह बयान 5 अक्टूबर को अजरबैजान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अयखान हाजीजादे की टिप्पणियों के बाद आया है, उन्होंने आर्मेनिया के हथियार जुटाने को खतरनाक करार दिया था।

आर्मेनिया और अजरबैजान बढ़ा रहे हथियार


आर्मेनिया और अजरबैजान में दशकों से झड़प होती रही हैं। झड़पों के बाद 2020 में अजरबैजान ने दूसरा कराबाख युद्ध शुरू करते हुए एक सैन्य आक्रमण शुरू किया। उसने अर्मेनियाई सुरक्षा को भेदते हुए 44 दिन के युद्ध के बाद जीत हासिल की। इस दौरान अजरबैजान ने सात जिलों और एक-तिहाई कराबाख पर नियंत्रण हासिल कर लिया।

2020 के बाद से आर्मेनिया और अजरबैजान दोनों ने अपने सैन्य खर्च में काफी वृद्धि की है। आर्मेनिया का रक्षा बजट 2020 में 669 मिलियन डॉलर का था, जो 2021 में 678 मिलियन डॉलर और 2024 के लिए बजट 1.4 बिलियन डॉलर निर्धारित है। अजरबैजान ने भी रक्षा व्यय में वृद्धि की है। 2020 में देश का सैन्य बजट 2.2 बिलियन डॉलर था, जो 2024 के लिए इसे 3.7 बिलियन डॉलर निर्धारित किया गया है।

दोनों देश खरीद रहे हथियार


आर्मेनिया ने भारत, फ्रांस, ग्रीस और साइप्रस जैसे देशों के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत किया है। दूसरी ओर अजरबैजान ने 2021 में तुर्की के साथ शुशी घोषणा पर हस्ताक्षर किए। इसके अतिरिक्त अजरबैजान ने उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और सर्बिया के साथ भी सैन्य सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। आर्मेनिया को फ्रांस से कई अहम हथियार मिले हैं।


फ्रांस के अलावा आर्मेनिया ने भारत के साथ अपने सैन्य सहयोग को तेज कर दिया है। भारत उसके लिए हथियारों का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, भारत ने 2021 में आर्मेनिया को चार स्वाति रडार दिए, जो 2020 की शुरुआत में एक ऑर्डर को पूरा कर रहा था।

भारत से आर्मेनिया को क्या-क्या मिल रहा


सितंबर 2022 में, रिपोर्टें सामने आईं कि भारत आर्मेनिया को 250 मिलियन डॉलर के हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करेगा, जिसमें पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर, एंटी-टैंक हथियार और अन्य युद्ध सामग्री शामिल हैं। भारत के साथ आगे का सहयोग सितंबर 2023 में स्पष्ट हुआ, जब आर्मेनिया को छह 155 मिमी एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) हॉवित्जर मिले।

नवंबर 2023 में यूरेशियन टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आर्मेनिया ने भारत में विकसित जेन एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदने के लिए 41.5 मिलियन डॉलर की डील की है। सौदे के हिस्से के रूप में ऑपरेटर प्रशिक्षण भी शामिल है। आर्मेनिया ने भारत में निर्मित आकाश सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली का भी ऑर्डर दिया है। इसे हवाई हमलों से कमजोर क्षेत्रों की रक्षा के लिए डिजाइन किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.