तुर्की के सबसे बड़े दुश्‍मन ने खरीदा भारत वाला इजरायली कवच, खलीफा के उड़े होश, एक्सपर्ट बोले- रूसी S-300 से भी खतरनाक

Updated on 13-09-2025 02:31 PM
निकोसिया: भूमध्य सागर में स्थित द्वीपीय देश साइप्रस को इजरायल से ऐसा हथियार मिला है, जिससे तुर्की की टेंशन बढ़ सकती है। इजरायल ने साइप्रस प्रशासन को बराक एमएक्स (Barak MX) वायु रक्षा प्रणाली की डिलीवरी की है। भारत के पास भी यह इजरायली एयर डिफेंस है। साइप्रस मीडिया ने बताया कि इजरायल निर्मित यह हवाई रक्षा कवच लिमासोल बंदरगाह पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें बड़ी-बड़ी सैन्य गाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बंदरगाह से रवाना होते हुए दिखाया गया है, जो कथित तौर पर देश के अंदर इन प्रणालियों को पहुंचा रही हैं।

रूस के S-300 से भी खतरनाक

साइप्रस को इजरायली मिसाइल डिफेंस की डिलीवरी ने तुर्की की नींद उड़ा दी है। तुर्की के रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि बराक एमएक्स प्रणाली रूस के S-300 मिसाइल डिफेंस से कही ज्यादा खतरनाक है। साइप्रस ने एस-300 प्रणाली को 1997 में रूस से मंगवाया था, लेकिन तुर्की ने भारी सैन्य और कूटनीतिक दबाव डालकर इसे पहुंचने से रोक दिया था। लेकिन अब इजरायल ने उसे एस-300 से भी खतरनाक हथियार मुहैया कर दिया है।

इजरायल को क्षेत्र में बड़ी बढ़त

इस प्रणाली में AESA तकनीक से लैस 3D MMR रेडार लगा है, जो इजरायल को पूर्वी भूमध्य सागर में महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता उपलब्ध कराता है। तुर्की के रक्षा विश्लेषकों ने इसे इजरायल की बड़ी जीत बताया है। तुर्की टुडे ने एक विश्लेषक के हवाले से बताया कि भूमध्य सागर को पार करना इजरायल का एक चतुराई भरा कदम है। वे शांतिकाल में भी हमारे विमानों को परेशान करेंगे। एक अन्य विश्लेषक ने कहा, सौभाग्य से बेस्पार्मक पर्वत कुछ सुरक्षा प्रदान करते हैं, लेकिन यह प्रणाली फिर भी रेडार डेटा और ऑपरेशन खुफिया जानकारी इकठ्ठा करेगी।

बराक एमएक्स की खासियत

बराक एमएक्स लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, यूएवी, क्रूज मिसाइलों और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों समेत एक साथ कई खतरों का सामना करने में सक्षम है। तुर्की से तनाव के चलते साइप्रस लंबे समय से शक्तिशाली वायु रक्षा प्रणाली हासिल करने की कोशिश कर रहा था। साइप्रस के रक्षा मंत्री ने दिसम्बर 2024 में कहा था कि पूर्वी भूमध्य सागर में बदलते भू-रणनीतिक संतुलन के कारण वायु रक्षा को मजबूत करना अनिवार्य है। उन्होंने पाफोस स्थित एंड्रियास पापांड्रेउ एयरबेस और मारी स्थित इवेंजेलोस फ्लोराकिस नौसेना अड्डे पर इन प्रणालियों को तैनात करने की योजना की घोषणा की थी।

पीएम मोदी ने किया था साइप्रस का दौरा

पीएम मोदी ने इसी साल जून में साइप्रस का दौरा किया था, जहां से उन्होंने तुर्की को सीधा संदेश दिया था। इस दौरान पीएम मोदी साइप्रस को विभाजित करने वाली ग्रीन लाइन पर भी गए थे। यह जगह साइप्रस गणराज्य और द्वीप पर तुर्की के कब्जे वाले क्षेत्र को बांटती है। ग्रीन लाइन के दौरे को तुर्की के लिए भारत के स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा गया था। खासतौर पर जब तुर्की के राष्ट्रपति भारत के कश्मीर में पाकिस्तान के कब्जे और आतंकवादियों को फंडिंग का समर्थन करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.