पारंपरिक उत्साह से मनाया तुसगो पर्व

Updated on 12-10-2023 03:52 PM
रायपुर। राजधानी में नवा खानी का तुसगो पर्व पारंपरिक संस्कृति व उत्साह से मनाया गया।  राजधानी के अलावा मुंगेली, कोंडागांव, सुकमा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा से भी समाजजन शामिल हुए। अवंति विहार में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास सामाजिक भवन में सुबह से रात तक सांस्कृतकि कार्यक्रमों की धूम रही।   

इस अवसर पर कुंडूख उरांव प्रगतिशील समाज ने इसका आयोजन किया है। राजधानी के उंराव, मुंडा, खड़िया मिलकर नवा खानी तुसगो परब में सामाजिक - सांस्कृति को लेकर विचार -विमर्श किया गया।

संगठन के संस्थापक पूर्व आईएएस सरजियस मिंज, संरक्षक पूर्व आईएएस जे. मिंज,  अध्यक्ष विक्रम सिंह लखड़ा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश टोप्पो, कोषाध्यक्ष बसंत टिर्की, समाजसेवी जॉन राजेश पॉल, आदिवासी युवा छात्र संगठन की अध्यक्ष बबीता राज टिर्की, एलेक्जेंडर टिर्की बीजापुर के एमलि कुजूर, अमलो खलखो आदि ने भी संबोधित किया।

वक्ताओं ने समाज की कमियों, समस्याओं, संस्कृति को बचाने का आह्वान किया। मिंज ने कहा कि हमें कमजोर समझा जाता था, लेकिन हमने साबित कर दिया कि हम राजनीति, खेल, ब्यूरोक्रेसी समेत हर क्षेत्र में स्थापित हो सकते हैं।  

बैरन बाजार पैरिश, धूमकुडि़या समूह, महादेवघाट पल्ली, कापा पल्ली, नवा रायपुर छेरीखेड़ी ने भी कर्मा व धुमकुडि़या सामूहिक नृत्य पेश किए। कैटवॉक में बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के साथ पारिवारिक रूप से भागीदारी की। प्रारंभ में जुलूस निकाला गया। दिवंगत बुर्जुगों व परिजनों को सरना संस्कार के जरिए तर्पण किया गया। संचालन कातां केरकेटटा व जूलियस केरकेट्टा ने किया।    

इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
प्रतिभा सम्मान 2023 में होगा। दसवीं- बारहवीं परीक्षाओं व नीट, क्लेट, जेईई के टापर्स तथा नेशनल खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इनमें कोनालिका एक्का, आकृति लखड़ा, अर्पित जयबड़ा, सोनिया लखड़ा, अनुज कुजूर, आयुष लखड़ा, रिया मिंद, आंचल टोप्पो, शीतल टोप्पो, अदिती श्रेया, कुजूर, सेजल एक्का, आशीष एक्का, शालिनी एक्का, असीम राज कुजूर, को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समाजसेवियों व प्रमुखजनों का सम्मान
इसी तरह समाज के लिए उल्लेखनीय र्काय करने वाले वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया।  इनमें र्पूव आईएएस व वित्त आयोग के अ्धयक्ष सरजियस मिंज, र्पूव आईएफएस विक्रम सिंह लकड़ा, राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित जॉन राजेश पॉल, प्रभु किंडो, जूलियस केरकेट्टा, जेवियर कुजूर एलेक्जेंडर टिर्की, सेलबेस्टर एक्का, बसंत टिर्की, अमोल खलखो, आमेन कुजूर, विजय टिर्की, तिंतुस टेटे, जेम्स बड़ा, मनीष टोप्पो, डॉ. विजय एक्का, जय प्रकाश कुजूर, डॉ. नेतराम बेक, सुकुलराम टोप्पो, कांता केरकेट्टा, सुचिता सुरीन, अनिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, सुशीला तिग्गा शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.