TV के 'कृष्ण' नीतीश भारद्वाज ने IAS बीवी के खिलाफ पुलिस में की श‍िकायत, बोले- 4 साल से गायब हैं मेरी बेटियां

Updated on 15-02-2024 01:46 PM
बीआर चोपड़ा के फेमस टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। वो अपनी IAS बीवी स्मिता घाटे के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे और आरोप लगाया है कि स्मिता ने उनकी बेटियों को 'किडनैप' कर लिया है। उन्हें नहीं पता है कि इस वक्त उनकी दोनों बच्चियां कहां पर हैं और किस हाल में हैं। ना ही वो उनसे बात करने देती हैं और ना ही मिलने देती हैं। इस मामले की जांच ACP शालिनी दीक्षित को सौंपी गई है।
 
Nitish Bharadwaj ने 14 फरवरी को भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से लिखित शिकायत की है। इस शिकायत में कहा है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी IAS वाइफ स्मिता घाटे दोनों बेटियों से मिलने नहीं देती हैं और ना ही बात करने देती हैं। उनका नंबर हर जगह से ब्लॉक कर दिया है और किसी भी मेल का जवाब नहीं दे रही हैं।

चार साल से बेटियों से नहीं की बात
60 साल के नीतीश भारद्वाज का कहना है कि पिछले 4 साल से वो अपनी बेटियों से बात नहीं कर पाए हैं। उनकी वाइफ ने बीते डेढ़ साल में बेटियों के कई जगह एडमिशन कराए हैं। पहले वो भोपाल में पढ़ती थीं, फिर ऊटी में उनका एडमिशन करा दिया।

पहले भी कर चुके हैं शिकायत
नीतीश पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये भी आरोप लगाया कि स्मिता बेटियों को उनके खिलाफ भड़का रही हैं।

नीतीश की पहली शादी
मालूम हो कि नीतीश ने पहली साल 1991 में मोनिशा पाटिल से की थी। करीब 15 साल बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए।

दूसरी शादी में भी आई दरार
इसके बाद साल 2009 में उन्होंने IAS ऑफिसर स्मिता घाटे से दूसरी शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चल सका और साल 2019 में मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। साल 2022 में दोनों अलग हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.