रातों-रात ट्विटर ने छीन ली पहचान! अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक ने खो दिए ब्लू टिक

Updated on 21-04-2023 08:32 PM
ब्लू टिक चला गया! जी हां, आम लोगों के लिए ये बहुत ही आम बात होगी लेकिन बड़े सेलेब्स के लिए ट्विटर से ब्लू टिक छिन जाना बहुत बड़ी बात है। ट्विटर ने गुरुवार को सभी अकाउंट से लीगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक हटा दिए। इनमें से कुछ बड़े नाम हैं, जिन्होंने अपने नीले चेकमार्क खो दिए हैं, वे हैं शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, योगी आदित्यनाथ और राहुल गांधी। इन हस्तियों के अलावा, बॉलीवुड स्टार्स में कई ऐसे बड़े नाम हैं, जिन्होंने रातोंरात ब्लू टिक खो दिया है। आइए उनके नाम बताते हैं।

ट्विटर ने गुरुवार, 20 अप्रैल को सभी अकाउंट्स से लीगेसी ब्लू टिक हटा दिए। भारत में कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपना Twitter Blue Tick खो दिया। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट तक ने अपने नाम के आगे से नीले चेक खो दिए हैं, जो उनकी पहचान को वेरिफाई करने और उन्हें धोखेबाजों से अलग करने में मदद करते हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने रातोंरात ये घोषणा की और जिन लोगों के भी ब्लू टिक पैसे देक वेरिफाई नहीं किए गए थे, वो हटा दिए गए हैं।

इन बॉलीवुड स्टार्स ने खो दिए ब्लू टिक

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट उन बड़े नामों में शामिल हैं, जिन्होंने एलन-मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना ब्लू टिक खो दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे राजनेताओं और क्रिकेटरों विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित कई नामी हस्तियों ने भी ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक खो दिए हैं।

किन लोगों को मिलेगा ब्लू टिक?

वे लोग जो अब ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान कर रहे हैं, जिसकी कीमत वेब पर 8 अमेरिकी डॉलर/माह यानी 656 रुपये और आईओएस और एंड्रॉइड पर 11 अमेरिकी डॉलर/माह यानी कि 900 रुपये है, उन्हें नीला चेकमार्क मिलेगा। ब्लू टिक खोने वाले बड़े नामों में बेयोंसे, पोप फ्रांसिस, ओपरा विनफ्रे और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल हैं।

ट्विटर खो सकता है पहचान

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के ब्लू-चेक सिस्टम के तहत लगभग 300,000 वेरिफाइड यूजर्स थे, उनमें से कई पत्रकार, एथलीट और बड़ी हस्तियां थीं। सिर्फ पत्रकार और मशहूर हस्तियां ही नहीं, दुनिया भर में कई सरकारी एजेंसियों, गैर-लाभकारी संस्थाओं और सार्वजनिक-सेवा अकाउंट्स ने खुद को वेरिफाइड नहीं पाया। इससे चिंता बढ़ गई है कि आपात स्थिति में सटीक जानकारी लेने के लिए ट्विटर एक मंच के रूप में अपनी पहचान खो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.