ब्लू टिक के लिए तो ट्विटर को देने ही होंगे पैसे

Updated on 02-11-2022 06:44 PM

ट्विटर के नए-नवेले मालिक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने कल घोषणा की थी कि ट्विटर यूजर को ब्लू टिक के लिए अब 8 डॉलर देने होंगे। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है। इस बीच उन्होंने एक और ट्वीट किया और किसी भी तरह की राहत देने से साफ-साफ इनकार कर दिया। मस्क ने कहा कि जिन्हें शिकायत है वह अपनी शिकायत जारी रखें, लेकिन वेरिफिकेशन के लिए आपको 8 डॉलर देने ही होंगे।


इससे पहले एक और घोषणा में एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर अब चुनिंदा कैटेगरी के लोगों के लिए सेकेंडरी टैग जरी करेगा। उनमें सेलिब्रिटी और राजनेता सहित अन्य शामिल होंगे। फिलहाल यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के ट्विटर हैंडल पर दिखता है।

आपको बता दें कि ट्विटर जानीमानी हस्तियों के खातों को वेरिफाइड करने के लिए ब्लू टिक निशान का इस्तेमाल करता है, ताकि आम लोगों को खातों की वैधता के बारे में पता चल सके। मस्क ने रविवार को कहा कि पूरी सत्यापन प्रक्रिया को अभी नया रूप दिया जा रहा है। 

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ट्विटर के लिए बड़े बदलाव कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया मंच के मालिक के रूप में उन्हें अपने पहले सप्ताह में कई बड़ी बाधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कंपनी द्वारा सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को सोमवार को दी जानकारी के मुताबिक ट्विटर के नए मालिक ने निदेशक मंडल को भंग कर दिया है और खुद को बोर्ड का एकमात्र सदस्य बना लिया। मस्क ने बाद में ट्विटर पर कहा कि नयी बोर्ड व्यवस्था ''अस्थायी'' है, लेकिन उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया।


इस बीच ट्विटर के नए निवेशकों और कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका को लेकर भी चिंता जताई जा रही हैं। इसबीच मस्क ने भारतीय मूल के प्रौद्योगिकी कार्यकारी श्रीराम कृष्णन को अपनी टीम में शामिल किया है। कृष्णन ने ट्वीट कर बताया कि वह अस्थायी रूप से कुछ अन्य लोगों के साथ ट्विटर के लिए मस्क की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैं मानता हूं कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण कंपनी है और इसका दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है और इसे अंजाम देने वाले व्यक्ति एलन हैं।'' 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.