ट्विटर पैसों की खदान होता', डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के सवाल पर बोले एलन मस्क

Updated on 01-11-2022 06:47 PM

क्या अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वापसी होने वाली है? ट्विटर का मालिकाना एलन मस्क के पास आने से बाद से ही यह सवाल बार-बार उठाया जा रहा है। मस्क ने अब खुद ही इसका जवाब दिया है। हालांकि, उनके जवाब के बाद भी यह सवाल जस का तस बना रहने वाला है। टेक कंपनी टेस्ला के सीईओ ने ट्वीट करके मजेदार अंदाज में कहा, 'क्या ट्रंप इस प्लेटफॉर्म पर वापस करने जा रहे हैं? अगर मुझे हर बार इस सवाल के बदले एक डॉलर मिला होता तो ट्विटर पैसों की खदान बन जाता!' 


डोनाल्ड ट्रंप ने भी एलन मस्क की ओर से टि्वटर के खरीदने पर टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा कि अब टि्वटर सही हाथों में पहुंचा है। ट्रंप ने लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं कि टि्वटर अब सही हाथों में है। अच्छा है कि अब इस पर पागलों और सनकियों का अधिकार नहीं होगा, जो वास्तव में हमारे देश से नफरत करते हैं।' मालूम हो कि पिछले साल यूएस कैपिटल रॉयट्स के बाद ट्रंप ने कई भड़काने वाले ट्वीट्स किए थे। इसके बाद उनको टि्वटर पर बैन कर दिया गया था। ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दी।

यूजर्स को खुलकर जीने की मस्क ने दी नसीहत
दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इस सौदे को पूरा करते ही उन्होंने ट्विटर के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों की टॉप ऑफिसर विजया गड्डे को पद से हटा दिया। मस्क ने ट्विटर के नए मालिक के रूप में एक ट्वीट किया जिसमें 'लेट द गुड टाइम्स रॉल' का इस्तेमाल किया। इस तरह उन्होंने ट्विटर के यूजर्स को खुलकर जीने की नसीहत दी।

अब अपनी मनमर्जी से फैसले ले सकेंगे मस्क!
गौरतलब है कि ट्विटर के नए बॉस मस्क ने बड़ा एक्शन लेते हुए सभी बोर्ड डायरेक्टर्स को हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी की कमान अपने हाथ में ले ली है। अब मस्क कंपनी के अकेले डायरेक्टर बन गए हैं। माना जा रहा है कि मस्क ने यह कदम ट्विटर पर अपना एकाधिकार मजबूत करने के लिए उठाया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में किसी के न रहने पर अब वह अपनी मनमर्जी से फैसले ले सकेंगे। सोमवार को इस बारे में कंपनी की तरफ इस बारे में बयान जारी कर जानकारी दी गई। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.