जबलपुर की हिरन नदी में 11 और 12 साल के दो बच्चे डूबे, बचाने की कोशिश भी की पर नहीं बच पाई जान
Updated on
14-11-2024 11:56 AM
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बेहद ही दुखद दुर्घटना हुई। इस घटना में 11 और 12 साल के दो बच्चे नदी में नहाते समय डूब गए। दोनों कक्षा 7 के छात्र थे। नाबालिगों को बचाने की कोशिश की गई पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मामला पाटन थाना अंतर्गत आने वाली हिरन नदी का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान कार्तिक पटेल और उदय बर्मन के रूप में हुई है। दोनों बच्चे पाटन के गुरु मोहल्ला के निवासी हैं।
घाट पर नहाने गए थे बच्चे
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जग्गू राठौर, 12, सुजीत रायकवार, 12, तन्नू बर्मन, 15, कार्तिक पटेल, 11, और उदय बर्मन, सभी गुरु मोहल्ला, पाटन के निवासी हिरन नदी के छीपा घाट पर नहाने गए थे। पानी में खेलते समय कार्तिक पटेल और उदय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
बचाने की कोशिश हुई असफल
स्थानीय लोगों ने बच्चों को डूबते देखा और उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि दो बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए पाटन के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मातम का माहौल
घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। दोनों बच्चों के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं लोग बच्चों से नदी या घाट पर जाते समय सावधानी रखने की हिदायत दे रहे हैं।
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…