दो दिनी ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज कान्क्लेव 2023’ इंदौर में 26 सितंबर से, 27 को आएंगी राष्ट्रपति

Updated on 25-09-2023 01:24 PM

 इंदौर। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय 26 और 27 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज कान्क्लेव 2023’ आयोजित कर रहा है। इसमें उन सभी 100 स्मार्ट शहरों की भागीदारी देखी जाएगी जो शहरी नवाचार में आगे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 सितंबर को इंडिया स्मार्ट सिटीज पुरस्कार प्रतियोगिता आइएसएसी 2022 के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

कान्क्लेव में मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीपसिंह पुरी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर और प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल होंगे। आयोजन में देश के 100 स्मार्ट शहरों के महापौर, आयुक्त, स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित होंगे।

परियोजनाओं को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी भी

26 सितंबर को आइएसएसी 2022 के तहत पुरस्कार विजेता परियोजनाओं का प्रदर्शन करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। स्मार्ट शहरों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीइओ) के साथ संवाद और इंदौर तथा उज्जैन में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कार्यान्वित परियोजनाओं का स्थल दौरा होगा। 27 सितंबर को मुख्य अतिथि द्वारा आइएसएसी 2022 पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। इसमें पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और 31 विशिष्ट शहरों और 7 भागीदार संगठनों को पुरस्कृत किया जाएगा। आइएसएसी पुरस्कारों के कुल 66 विजेता हैं।

छह हजार से ज्यादा परियोजनाएं हो चुकी हैं पूरी

स्मार्ट सिटी मिशन 25 जून 2015 को लांच किया गया था। इसमें शामिल 100 शहरों में अब तक 1.1 लाख करोड़ रुपये की छह हजार से ज्यादा परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष परियोजनाएं 30 जून 2024 तक पूरी करना है। इसके पहले आइएसएसी पुरस्कार समारोह वर्ष 2018, 2019 और 2020 में आयोजित हो चुके हैं। इंदौर में आयोजित पुरस्कार समारोह में इंदौर को छह श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.