सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की दो इकाइयों ने 234 दिन सतत् विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड

Updated on 07-06-2023 05:58 PM

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250-250 मेगावाट स्थापित क्षमता की इकाई क्रमांक 10 व 11 ने 6 जून को 234 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करते हुए सर्वाधिक दिन अनवरत संचालन का रिकार्ड बनाया। पावर जनरेटिंग कंपनी के इतिहास में पहली बार किसी इकाई ने 234 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया है। इससे पूर्व श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना खंडवा की इकाई क्रमांक एक ने 233 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन का रिकार्ड कायम किया था। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250-250 मेगावाट की दोनों इकाईयाँ 15 अक्टूबर 2022 से लगातार संचालित हो कर विद्युत उत्पादन कर रही हैं।

पीएएफ, पीएलएफ एवं ऑक्जलरी खपत में मिली उपलब्धि

250-250 मेगावाट की दोनों इकाइयों ने संचालन के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्लांट अबेबिलिटि फेक्टर (पीएएफ), प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) और ऑक्जलरी कंजम्पशन जैसे मापदंडों में विशिष्टता अर्जितकी। विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250 मेगावाट स्थापित क्षमता की इकाई क्रमांक 10 ने 101.07 प्रतिशत पीएएफ, 97.8 प्रतिशत पीएलएफ और 7.73 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की। वहीं इकाई क्रमांक 11 ने 101.5 प्रतिशत पीएएफ, 98.1 प्रतिशत पीएलएफ और 7.91 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की इकाई क्रमांक 10 व 11 द्वारा लगातार 234 दिन विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान बनाने पर समस्त अभियंताओं एवं कार्मिकों को बधाई दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.