भोपाल में मतदाता जागरूकता के लिए निकाली दोपहिया वाहन रैली, 2500 से ज्यादा लोग हुए शामिल

Updated on 31-03-2024 12:22 PM
भोपाल। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच निर्वाचन आयोग शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम चला रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को शहर में दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रातः 7:30 बजे लालघाटी क्षेत्र से शुरू हुई यह रैली वीआइपी रोड,जहांगीराबाद होते हुए शौर्य स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रातः 7:30 बजे भोपाल के लालघाटी क्षेत्र से प्रारंभ यह रैली वीआईपी रोड,जहांगीराबाद होते हुए शौर्य स्मारक में सम्पन्न हुई। विभिन्न बाइकर्स ग्रुप के सदस्यों सहित 2500 से अधिक नागरिकों ने रैली में सम्मिलित होकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।मप्र के मुख्य निर्माचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। विभिन्न बाइकर्स ग्रुप के सदस्यों सहित 2500 से अधिक नागरिकों ने रैली में सम्मिलित होकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप ऋतुराज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी करें मतदान

लालघाटी चौराहे पर रैली को रवाना करने से पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि इस वाहन रैली के माध्यम से सभी मतदाताओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि मतदान अवश्य करें। खुद मतदान करने के साथ-साथ अपने आसपास के दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मतदान करना अधिकार ही नहीं आपकी जिम्मेदारी भी है। हम सबको वोट करना चाहिए। भोपाल में सात मई को तीसरे चरण में मतदान होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.