विश्व फलक पर चमकीं भोपाल शहर की दो महिला विज्ञानी, अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने भी माना लोहा

Updated on 30-08-2023 05:40 PM
भोपाल। अमेरिका की मशहूर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिशत प्रभावशाली विज्ञानियों में भारत के 3,796 विज्ञानियों को जगह दी है। इसमें भोपाल के 33 वैज्ञानिकों को शामिल किया है, जिसमें दो महिला विज्ञानियों ने भी जगह बनाई है। इसमें मैनिट की सहायक प्राध्यापक ज्योति मित्तल और सह प्राध्यापक फौजिया जेड. हक शामिल हैं। इन दोनों ही महिलाओं ने अपने रिसर्च पेपर से सभी को प्रभावित किया है, उनके रिसर्च पेपर को ज्यादा से ज्यादा लोगों ने पढ़ा और पंसद किया है। इन महिला विज्ञानियों से नवदुनिया से बातचीत कर अपने अनुभव साझा किए हैं।

फौजिया नैनो साइंस और नैनो टैक्नोलाजी पर कर रहीं काम

मैनिट की सह प्राध्यापक फौजिया हक लगातार चार वर्ष से इस सूची में अपना नाम दर्ज करा रही हैं। उन्होंने बताया कि जो भी रिसर्च होता है वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपलोड होता है। इसी के साथ देश-विदेश के रिसर्च रिव्यू भी इसमें जोड़े जाते हैं। जिस वैज्ञानिकों के पेपरों को ज्यादा पढ़ा जाता है, उन्हें इस लिस्ट में जगह दी जाती है। मैंने नैनो साइंस, नैनो टेक्नोलाजी पर काम किया है। इस तकनीक की मदद से सोलर सैल बनाए हैं, जिसकी दक्षता बहुत ज्यादा है। तेज गैस सेंसर बनाए हैं। साथ ही वाटर फिल्टर तैयार किए हैं जो हैवी डाई को अलग करती है। पानी को इस तकनीक की मदद से साफ किया जा सकेगा। मोबाइल रेडिएशन को रोकने के लिए एक स्क्रीन बनाई है, जो आंखों की सुरक्षा करेगी।

ज्योति के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़े गए पचास रिसर्च पेपर

वहीं मैनिट की सहायक प्राध्यापक ज्योति मित्तल भी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं। वह बताती हैं कि मैं वेस्ट पानी को शुद्ध करने के लिए काम कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरे पचास पेपर पढ़े गए हैं। इन पेपरों को पढ़ने के हिसाब से मेरी रैंकिंग बनी है। मैं वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट पर रिसर्च करती हूं। मैं बीस वर्ष से इस रिसर्च पर काम कर रही हूं। मेरे रिसर्च के जरिए कम खर्चे से वेस्ट वाटर को उपयोगी बनाया जा सकता है। 2016 से लगातार स्टैनफोर्ड की सूची में मेरा नाम शामिल हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.