यूएई ने पीठ में छुरा घोपा... शेख मोहम्‍मद पर सऊदी प्रिंस ने बोला था हमला, मुस्लिम देशों में छिड़ी वर्चस्‍व की जंग

Updated on 18-07-2023 05:30 PM
दुबई/रियाद: खाड़ी के दो सबसे प्रभावशाली मुस्लिम देशों सऊदी अरब और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच वर्चस्‍व की जंग छिड़ गई है। अमेरिकी अखबार वॉल स्‍ट्रीट जनरल की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सऊदी अरब के बेहद महत्‍वाकांक्षी प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान और यूएई के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नहयान के बीच भिड़ंत हो गई थी। सऊदी प्रिंस ने तो गत दिसंबर महीने में पत्रकारों के साथ दुर्लभ बातचीत में यहां तक आरोप लगा दिया था कि दशकों से हमारे सहयोगी दोस्‍त देश यूएई ने हमारी पीठ में छुरा घोपा है। इसके बाद सऊदी प्रिंस ने लंबे समय तक अपने 'गुरु' रहे शेख मोहम्‍मद से खुद को अलग कर लिया और अब दोनों के बीच खाड़ी देशों में वर्चस्‍व की जंग चल रही है।

इन दो मुस्लिम मित्र देशों के बीच यह वर्चस्‍व की जंग ऐसे समय पर छिड़ी है जब खाड़ी में अमेरिका का प्रभाव कमजोर हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी प्रिंस के इस बयान के बाद सब सन्‍न रह गए थे। सऊदी प्रिंस मोहम्‍मद‍ बिन सलमान ने रियाद में स्‍थानीय पत्रकारों को दिसंबर में एक ऑफ द रेकॉर्ड ब्रीफिंग के लिए बुलाया था। सऊदी अरब और यूएई के बीच भड़का तनाव यह दिखाता है कि पश्चिम एशिया और वैश्विक तेल बाजार में भूराजनीतिक और आर्थिक शक्ति हासिल करने के लिए प्रतिस्‍पर्द्धा बढ़ती जा रही है।

सऊदी प्रिंंस और यूएई के राष्‍ट्रपति में बातचीत बंद


रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शाही परिवारों में अब पश्चिम एशिया में अपना दबदबा कायम करने के लिए रंजिश शुरू हो गई है जहां अब अमेरिका की भूमिका कम हो रही है। मोहम्‍मद बिन सलमान MBS हों या शेख मोहम्‍मद MBZ दोनों ही बहुत महत्‍वाकांक्षी रहे हैं और हमेशा से ही खाड़ी देशों के प्रमुख खिलाड़ी बनने की तमन्‍ना रखते रहे हैं। बाइडन प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'कुछ स्‍तर पर अभी भी वे आपस में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच अब उस तरह के रिश्‍ते नहीं रहे, जिस तरह के पहले थे।'

अमेरिकी अखबार ने दोनों नेताओं के करीबी लोगों के हवाले से बताया कि एक समय में एमबीएस और 62वर्षीय एमबीजेड के बीच बहुत करीबी संबंध थे लेकिन अब पिछले 6 महीने से ज्‍यादा समय से दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई है। अब उनका निजी विवाद सार्वजनिक हो गया है। यूएई और सऊदी अरब के बीच यमन के युद्ध को लेकर मतभेद है। वहीं यूएई इस बात से हताश है कि सऊदी अरब तेल के दाम बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहा है जिससे ओपेक के अंदर भी दरार पड़ती जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.