उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने चुनाव आयोग को सुझाए पार्टी के नए नाम और सिंबल, अब एकनाथ शिंदे की बारी

Updated on 10-10-2022 07:03 PM

मुंबई।

चुनाव आयोग द्वारा पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक लगाने के एक दिन बाद शिवसेना ने नामों और चुनाव चिह्नों की एक सूची सौंपी है। इसमें पार्टी का नाम शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) और चुनाव सिह्न के रूप में त्रिशूल का विकल्प प्रमुख है। इस बात की संभावना है कि शिंदे गुट आज चुनाव आयोग को अपना विकल्प सौंप सकता है। आपको बता दें कि शिवसेना इन दिनों एक अजीबोगरीब स्थिति से जूझ रही है। 3 नवंबर को अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इससे पहले शिवसेना के सिंबल को फ्रीज कर दिया गया है। इसके बाद ठाकरे कैंप ने चुनाव आयोग से जल्द से जल्द एक नाम और चुनाव चिह्न आवंटित करने का आग्रह किया था।

शिवसेना के वकील विवेक सिंह ने चुनाव आयोग को पसंदीदा नामों की एक लिस्ट सौंपी है। इस लिस्ट में शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शिवसेना (बालासाहेब प्रबोधनकर ठाकरे) जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, चुनाव चिह्न के तौर पर त्रिशूल को सबसे ऊपर रखा गया है। उसके बाद उगते सूरज और मशाल को शामिल किया गया है।

आपको यह भी बता दें कि ठाकरे गुट द्वारा सुझाए गए चिह्न चुनाव आयोग के पास उपलब्ध 197 प्रतीकों की सूची में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि चुनाव आयोग किसी भी गुट को सूची से बाहर का चिह्न आवंटित करेगा या नहीं। महाराष्ट्र विधायिका के पूर्व प्रधान सचिव अनंत कलसे ने कहा कि यह चुनाव आयोग के विवेक पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, "अगर दोनों में से कोई भी गुट चुनाव आयोग के फैसले से खुश नहीं है तो उन्हें इसे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का अधिकार है।"

शिंदे कैंप ने इस मुद्दे पर रविवार की शाम को एक बैठक बुलाई थी। राज्य के उद्योग मंत्री और शिंदे गुट के प्रवक्ता उदय सामंत ने कहा, ''असली अन्याय हमारे साथ किया गया है। हम असली शिवसेना हैं क्योंकि हमारे पास बहुमत है। हम इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे। हम अब एक बैठक कर रहे हैं जिसमें हमारे नेता एकनाथ शिंदे नाम और प्रतीक पर निर्णय लेंगे।'' ऐसी अटकलें हैं कि शिंदे गुट चुनाव चिह्न के लिए तलवार, तुरही और गदा को अपना विकल्प मान रहा है। जहां तक ​​पार्टी के नामों की बात है तो इस बात की संभावना है कि दोनों गुट एक ही विकल्प की सूची देंगे। शिंदे गुट चुनाव आयोग के सामने पेश किए जाने वाले विकल्पों में 'शिवसेना बालासाहेब ठाकरे' और 'शिवसेना बालासाहेब प्रबोधनकर ठाकरे' जैसे नामों पर भी विचार कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.