ईरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ेगा यूक्रेन, अब जेलेंस्की को मिल सकती है इजराइल की मदद

Updated on 19-10-2022 05:52 PM
रूस की मदद करने के चलते यूक्रेन अब ईरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह रूसी हमलों में मदद करने के लिए ईरान के साथ राजनयिक संबंधों को औपचारिक रूप से समाप्त करने का प्रस्ताव राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की को सौंपेंगे। बता दें कि यूक्रेन के कई शहरों में पिछले एक सप्ताह से लगातार रूसी हमले जारी हैं। सोमवार को कीव में हुए हमलों में विस्फोटकों से लदे ड्रोन इस्तेमाल किए गए थे। इन हमलों में चार लोग मारे गए तथा इमारतों में आग लग गई। हमले में रूसी बलों द्वारा इस्तेमाल किए गए ड्रोन ईरान के शाहेद ड्रोन प्रतीत होते हैं। 

ईरान रूस को भेज रहा आत्मघाती ड्रोन?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रूस ने सोमवार को यूक्रेन को निशाना बनाते हुए दर्जनों "कामिकेज" ड्रोन लॉन्च किए। यूक्रेन का कहना है कि ये हमले ईरानी निर्मित शाहेद-136 ड्रोन से किए गए थे। वहीं ईरान रूस को इन ड्रोनों की आपूर्ति से इनकार कर रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि उनके देश को यकीन है कि वे (ड्रोन) ईरान के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन यूरोपीय देशों को इस बात पर संदेह है उन्हें "सबूतों से भरा बैग" सौंपेंगे। 

बता दें कि इससे पहले यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि समूह ईरान की ओर से रूस को ड्रोन की कथित बिक्री को लेकर सबूत एकत्र कर रहा है और अगर आरोप सही साबित होते हैं तो खाड़ी देश पर कार्रवाई करेंगे। ईयू की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने सोमवार को कहा, "हम ड्रोन के उपयोग पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं। हम सबूत जुटा रहे हैं और हम प्रतिक्रिया देंगे और हमारे पास मौजूद उपायों का इस्तेमाल करेंगे।’’

यूक्रेन अब इजराइल से संपर्क साधेगा

यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यूक्रेन के साथ संबंधों को तबाह करने की पूरी जिम्मेदारी ईरान की है। मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति को ईरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने का प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहा हूं।" कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन अब इजराइल से संपर्क साधेगा। उन्होंने कहा कि वे इजराइल को एक आधिकारिक नोट भेजेगा जिसमें तत्काल हवाई रक्षा आपूर्ति और अन्य सहयोग की मांग की जाएगी। कुलेबा की टिप्पणी पर तत्काल इजराइली प्रतिक्रिया नहीं आई। हालांकि इससे पहले मंगलवार को, इजराइल के निर्णय लेने वाले सुरक्षा कैबिनेट के एक सदस्य, न्याय मंत्री गिदोन सार ने आर्मी रेडियो को बताया कि "यूक्रेन के लिए उनके समर्थन में हथियार प्रणाली व हथियार देना शामिल नहीं हैं - और उस स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.