रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की का बड़ा ऐलान, अमेरिका से एफ-16 दिलाने वाले रक्षा मंत्री की छुट्टी

Updated on 04-09-2023 02:02 PM
कीव: यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने अपने रक्षा मत्री ओलेस्‍की रेजनिकोव को हटाने का मन बना लिया है। जेलेंस्की ने रेजनिकोव को हटाने की अपनी मंशा की घोषणा कर दी है। इससे यूक्रेन की रक्षा व्यवस्था में रूस के फरवरी 2022 में पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद से सबसे बड़ा बदलाव कहा जा रहा है। रात को एक वीडियो जारी कर जेलेंस्‍की ने कहा कि ओलेक्सी रेजनिकोव को बर्खास्त करेंगे। इस हफ्ते संसद से अपील करेंगे कि उनकी जगह पर रूस्तम उमरोव को नया रक्षा मंत्री नियुक्‍त किया जाए। उमरोव मुख्य निजीकरण कोष के मुखिया हैं।

नवंबर 2021 से रक्षा मंत्री
रेजनिकोव, नवंबर 2021 से रक्षा मंत्री हैं। उन्‍होंने युद्ध दौरान अरबों डॉलर की पश्चिमी सैन्य सहायता हासिल करने में मदद की है। लेकिन उनके मंत्रालय के आसपास भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं, जिन्हें उन्होंने धब्बा बताया है। जेलेंस्‍की का फैसला भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने वाला माना जा रहा है जिस पर यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने काफी जोर दिया है। यूक्रेन ने यूरोपियन यूनियन में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। युद्ध जारी है और इसका कोई अंत नहीं दिख रहा है। माना जा रहा है कि ऐसे में देश की जनता भ्रष्टाचार के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो गई है।

क्‍या बोले जेलेंस्‍की
जेलेंस्‍की ने कहा, ' मैंने यूक्रेन के रक्षा मंत्री को बदलने का फैसला किया है। ओलेक्सी रेजनिकोव 550 से अधिक दिनों के पूर्ण पैमाने पर युद्ध से गुजरे हैं। मुझे विश्वास है कि मंत्रालय को सेना और समाज के साथ पूरी तरह से बातचीत के लिए नए दृष्टिकोण और अन्य प्रारूपों की आवश्यकता है।' जेलेंस्की ने उम्मीद जताई है कि संसद उमरोव की नियुक्ति को मंजूरी देगी। उन्‍होंने उमरोव को किसी अतिरिक्त परिचय की आवश्यकता नहीं है। जेलेंस्की को उमरोव के उम्मीदवार को समीक्षा के लिए संसद में प्रस्तुत करना होगा।

कौन हैं नए रक्षा मंत्री
एक 41 वर्षीय पूर्व सांसद और क्रीमियन तातार, उमरोव ने सितंबर 2022 से यूक्रेन की राज्य संपत्ति कोष का नेतृत्व किया है। साथ ही युद्ध के बीच ही काला सागर अनाज सौदे पर संवेदनशील युद्धकालीन वार्ता में एक बड़ी भूमिका निभाई है। उन्हें संपत्ति कोष में उनके रिकॉर्ड के लिए यूक्रेन में काफी तारीफ मिली है। यह विभाग देश की संपत्ति के निजीकरण की देखरेख करता है। कहा जाता है कि उनके कार्यभार संभालने से पहले भ्रष्टाचार के घोटालों में उलझा हुआ था।

रेजनिकोव का बड़ा रोल
दूसरी ओर रूस के साथ युद्ध के दौरान, रेजनिकोव की अगुवाई वाले रक्षा मंत्रालय ने पश्चिमी देशों पर शक्तिशाली सैन्य उपकरण की आपूर्ति पर आने वाली समस्‍याओं को दूर करने के लिए दबाव डाला था। इसमें जर्मनी में बने बैटल टैंक से लेकर हिमर्स मल्टीपल-लॉन्च रॉकेट शामिल हैं। कीव अब जल्द ही अमेरिक से एफ-16 फाइटर जेट हासिल करने की तरफ बढ़ रहा है। रेजनिकोव को दोस्‍त देशों के रक्षा मंत्रियों और सैन्य अधिकारियों के साथ मजबूत आपसी संपर्क बनाने के ल‍िए जाना जाता है। देश के एक सांसद ने उन्हें यूक्रेन के संभावित नए लंदन के राजदूत के रूप में नियुक्‍त करने की सलाह दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.