11वीं की छात्रा से मां के सामने 'अंकल' ने की छेड़खानी, लिफ्ट लेकर कार में सवार हुआ था आरोपित

Updated on 25-08-2023 12:38 PM

भोपाल। रातीबड़ के केरवा रिसोर्ट के पास 11 वीं छात्रा के साथ उसके कथित अंकल ने मां के सामने ही छेड़खानी कर दी। घटना बुधवार की है। आरोपित अंकल मां और बेटी से उनकी कार में लिफ्ट लेकर सवार हुआ था। बाद में वह उनको खाना खिलाने के बहाने गोविंदपुरा से घटनास्थल की तरफ लेकर गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर ली है।

रातीबड़ पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी गोविंदपुरा में रहती है और भेल टाउनशिप के एक जाने-माने स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह बुधवार को स्कूल की पीटीएम (पैरेंट्स-टीचर मीट) में अपनी मां के साथ गई थी, जहां से वापस आते समय रास्ते में छात्रा की मां परिचित निलय सिंह मिला। उसने कार में लिफ्ट मांगी और बाद में जबरन खुद कार चलाने लगा।

भूख लगने का नाटक कर मां-बेटी को दूसरे रास्ते पर ले गया

रास्ते में उसने भूख लगने का नाटक किया और दोनों को केरवा रिसोर्ट की ओर लेकर गया। वहां उसने छात्रा से उसने उसके रंग-रूप को लेकर अपशब्द कह दिए और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। इस दौरान पीड़िता की मां ने आरोपित को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग गया। इसके बाद छात्रा ने मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी। एसआइ सलोनी सिंह ने बताया कि आरोपित पर एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.