मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत लाभ से वंचित व्यक्तिओं को मिलेगा लाभः-विधायक अमर सिंह

Updated on 01-10-2022 04:03 PM
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर का आयोजन चितरंगी जनपद क्षेतत्राअंतर्गत के ग्रामपंचायत कुडैनिया में विधायक श्री अमर सिंह के मुख्य अतिथि में एवं कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के उपस्थिति में आयोजित हुआ। शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को संबोंधित करते हुए विधायक श्री अमर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा के अभियान के तहत हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों को लाभ प्रदान कराया जा रहा है उन्होंने ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के  जन्म दिवस के अवसर पर हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ से छूटे हुये हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान प्रारम्भ किया  गया। अभियान में वंचित हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने ने सभी पात्र हितग्राहियों से शिविर मे अधिकाधिक संख्या में सम्मलित होकर लाभ उठाने की अपील की। विधायक श्री सिंह ने कहा कि अपनी समस्याओं का आवेदन दे तथा कर्मकार मण्डल योजना, संबल योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पात्रता पर्ची बना अधिकार पट्टा योजना, सहित आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री उज्वला योजना,अटल पेंशन योजना जीवन ज्योती बीमा दिव्यांग पेंशन सहित अन्य जनकलायणकारी योजना का प्राप्त करें ।

शिविर में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा हितग्राहिओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश  शासन के मंशानुसार  केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी चिन्हित 33 योजनाओं के लाभ दिलाने हेतु 17 सितम्बर के 31 अक्टूबर तक शिविरों का आयोजन कर योजनाओं के वंचित हितग्राहियों का आवेदन प्राप्त कर उन्हें लाभान्वित कराया जा रहा है साथ ही वंचित हितग्राहियों का घर घर सर्वे भी कराया जा रहा है सर्वे के दौरान यदि कोइ हितग्राही वंचित रह गए हो तो अपना आवेदन जमा करें उन्होंने प्रधानमंत्री उज्वला योजना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए कहा कि ऐसे हितग्राही जो गरीबी रेखा बी पी एल कार्डधारी को तथा आयकर दाता नही है  शासकीय सेवक छोड़कर सभी इस योजाना का पात्र होंगे उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना लाभ के सम्बन्ध में बताया कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का स्वस्थ्य बीमा मुहैया कराना है । उन्होने बताया कि इस योजना के तहत मुफ्त में स्वास्थय सेवा प्राप्त होगी तथा हर कार्ड धारक को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलाती है इसके अलावे भी कलेक्टर ने कई जनकल्याणकारी  योजनाओ के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक हितग्राहियों को अवगत कराया गया।वहीं शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की कोइ भी पात्र व्यक्ति योजानो के लाभ से वंचित न रहे कार्यक्रम के दौरान पात्रहितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया गया. इस अवसर पर एस डी एम सम्पदा सर्राफ सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.