पुनर्घनत्वीकरण योजना में 2 हजार करोड़ की लागत से 28 योजनाएँ संचालित : अध्यक्ष श्री तिवारी

Updated on 10-06-2023 05:45 PM

मध्यप्रदेश हाऊसिंग एवं अधो-संरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी ने बताया कि मंडल की महत्वावकांक्षी पुनर्घनत्वीकरण योजना में 2 हजार करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कार्य संचालित हैं। वर्तमान में प्रदेश में 28 योजनाएँ प्रगतिरत हैं। श्री तिवारी कहा कि शुक्रवार को पर्यावास भवन में बोर्ड के मुख्यालय में संपन्न बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की गई। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मंडलोई, उप सचिव वित्त श्री अरूण पालीवाल, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री सुनील नाथ, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण श्री जी.पी. वर्मा, संयुक्त महाप्रबंधक आवास एवं नगर विकास श्री अशोक पटेल, आयुक्त हाउसिंग बोर्ड श्री चंद्रमौलि शुक्ला एवं प्रशासनिक मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती विदिशा मुखर्जी उपस्थित रहे।

117 करोड़ की लागत से बनेगा सुरम्य परिसर

अयोध्या बायपास की प्राइम लोकेशन पर मण्डल द्वारा अपनी महत्वाकांक्षी आवासीय योजना सुरम्य परिसर फेस-2 के रूप में प्रारंभ की गई है। इसमें 11.14 हेक्टेयर भूमि में से 3.90 हेक्टेयर भूमि पर 240 प्रकोष्ठ एवं 34 दुकान के लिये विकास कार्य प्रस्तावित है, जिसकी लागत 117 करोड़ रूपये है। एचआईजी, एमआईजी एवं दुकानों के विक्रय से 13160 लाख की प्राप्तियाँ संभावित हैं।

पुनर्घनत्वीकरण प्रकोष्ठ बनेगा मुख्यालय में

मंडल के आयुक्त श्री शुक्ल ने बताया कि मंडल की बहुउद्देशीय पुनर्घनत्वीकरण योजनाओं के प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यालय स्तर पर प्रकोष्ठ गठन के प्रस्ताव पर बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान की गई है। प्रदेश में 2 हजार करोड़ की लागत से प्रचलित इन योजनाओं को मंडल द्वारा समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाना है। इन योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण के लिए 8 वरिष्ठ अधिकारियों की सेवाएँ ली जायेंगी।

पुनर्घनत्वीकरण में उज्जैन स्थित राजस्व कॉलोनी, मुरैना में पुरानी सब्जी मण्डी के पास शासकीय आवास की 1.212 हेक्टेयर भूमि, सागर जिले की खुरई तहसील मुख्यालय में स्थित पुराना चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय एवं तहसील कार्यालय की भूमि पर निर्माण कार्यों के साथ ही सिंगरौली जिला मुख्यालय के बैढन नगर में सिंचाई विभाग के कार्यालय एवं आर.आई. क्वाटर्स की भूमि एवं भोपाल स्थित रामनगर परीबाजार में निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

उप यंत्री बनेंगे प्रभारी कार्यपालन यंत्री

मंडल द्वारा पदोन्नति एवं नवीन भर्ती न होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों की कमी से आ रही परेशानियों के दृष्टिगत ऐसे वरिष्ठ उप यंत्री, जिन्हें एक ही पद पर 20 वर्ष हो चुके हैं एवं जो कार्यपालन यंत्री का समयमान-वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, को कार्यपालन यंत्री का प्रभार दिये जाने पर बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान की गई। इन्हें कोई अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त नहीं होगा। वे वही वेतन प्राप्त करते रहेंगे, जो वर्तमान में प्राप्त कर रहे हैं। इसी के साथ अर्जुन फिटनेस क्लब के दैनिक वेतन भोगी और अनुबंधित संविदा कर्मियों को अवकाश का लाभ प्रदान किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.