भोपाल में प्रधानमंत्री रोजगार मेले में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:शिवराज ने सौंपे नियुक्ति पत्र, पीएम ने किया वर्चुअली संबोधित

Updated on 26-04-2025 12:09 PM

भोपाल के समन्वय भवन में शनिवार को प्रधानमंत्री रोजगार मेला आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सरकारी नौकरियों में चयनित अभ्यार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह मेला आज देश के 47 स्थानों पर आयोजित हो रहा है। जिसमें प्रयागराज, लखनऊ, चेन्नई समेत कई स्थान शामिल है।इसके तहत सरकारी नौकरियों में चयनित 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा गौर, मंत्री करण सिंह वर्मा, महापौर मालती राय समेत कई नेता मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम में भोपाल के 200 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

महिलाओं की 28% नियुक्ति बढ़ी

कार्यक्रम में बताया गया कि इस बार महिलाओं की नियुक्ति में 28% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि ओबीसी वर्ग की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। वहीं, खादी विलेज इंडस्ट्री कमीशन के जरिए 2 करोड़ 69 लाख से अधिक एप्लिकेशन दर्ज हुए और 16,370 टूलकिट वितरित किए गए। लखपति दीदी योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 15 लाख 274 महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। इसके साथ ही 2014 से भारत ने बायोटेक, स्पेस, डिजिटल स्टार्टअप और नेशनल हाईवे निर्माण जैसे क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है। हाईवे निर्माण में 60% वृद्धि हुई और 2,474 किलोमीटर का काम पूरा हुआ। पहले केवल पांच शहरों में स्टार्टअप थे, अब यह संख्या कई गुना बढ़ चुकी है।

शिवराज बोले- अब खेती किसान के अलावा कुछ नहीं दिखता

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम धीरे-धीरे हर गांव और परिवार को गरीबी से मुक्त करेंगे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के प्रयासों पर जोर दिया और कहा, "नौकरी वही अच्छी, जो आनंद दे। अब मुझे खेती, गाय और किसान के अलावा कुछ नहीं दिखता।" उन्होंने एक कहानी के जरिए बताया कि रोजगार को देश के विकास से जोड़कर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले ने युवाओं में नई उम्मीद और आकांक्षा जगाई है। यह मेला देश के नौजवानों को नए अवसर प्रदान कर रहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि देश के अलग-अलग विभागों में 51,000 से ज्यादा युवाओं को पक्की नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी युवा देश की आंतरिक सुरक्षा, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और श्रमिकों के लाभ के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप इंडिया और स्टील इंडिया जैसी योजनाओं के जरिए सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर दे रही है। आज भारत में सबसे ज्यादा रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं और देश डेटा साइंस और इनोवेशन में आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बार के बजट में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना है, ताकि युवा ग्लोबल स्तर के प्रोडक्ट बना सकें। उन्होंने कहा कि खादी और ग्राम उद्योग का टर्नओवर पहली बार 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा हुआ है, जिससे गांवों में रोजगार के नए रास्ते खुले हैं।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जल्द ही मुंबई में युवाओं और क्रिएटिव लोगों के लिए एक बड़ा समिट होने जा रहा है, जहां उन्हें स्टार्टअप और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े मौके मिलेंगे।

प्रधानमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी खास जोर दिया। उन्होंने बताया कि अब देश में 90 लाख से ज्यादा सेल्फ हेल्प ग्रुप हैं और 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़ी हैं। सरकार ने इन समूहों को 20 लाख रुपए तक का लोन बिना गारंटी देने का प्रावधान किया है।

उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिला है। आज देश में 50,000 से ज्यादा स्टार्टअप में महिलाएं निदेशक के रूप में काम कर रही हैं, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में कहा, "आप सभी ने यह पद अपनी मेहनत और लगन से पाया है, अब देश के विकास में आपकी भूमिका बेहद अहम है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.