केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- राहुल गांधी से पूछें, क्या यह देश अब शरिया के मुताबिक चलेगा

Updated on 26-04-2024 12:50 PM
भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। एएनआइ से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाने की बात करता है राहुल गांधी से पूछें, क्या यह देश अब शरिया के मुताबिक चलेगा? यदि आप पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाएंगे तो क्या ये देश शरिया कानून के आधार पर चलेगा? किस प्रकार का पंथ निरपेक्ष संविधान आप इस देश में चाहते हैं?

मध्‍य प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। कल रात राजधानी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं मतदाताओं से अपील करना चाहूंगा कि सुरक्षित देश के लिए, समृद्ध देश के लिए, गरीबों के कल्याण के लिए ऐसी पार्टी चुनिए जो अपने वादों पर खरी उतरे।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होने के बाद लोगों का रुझान बीजेपी की तरफ और बढ़ गया है, क्योंकि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में तुष्टि‍करण की अपनी पुरानी आदत दोहराई है।

उन्‍होंंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाने की बात करता है राहुल गांधी से पूछें, क्या यह देश अब शरिया के मुताबिक चलेगा?...हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है। धर्म के आधार पर देश का कानून नहीं बन सकता।

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में साफ कहा है कि वह समान नागरिक संहिता लाएगी। हमने तीन तलाक को खत्म किया और यूसीसी की शुरुआत की और हम इसे आगे बढ़ाएंगे। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी पर्सनल लॉ की बात करते हैं, जो देश को बांटने के बारे में है। पर्सनल लॉ इस देश में लागू नहीं हो सकता। उन्‍होंने कहा मुझे विश्वास है कि हम नरेन्‍द्र मोदी को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.