केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आँचल कुंड धाम में पूजन किया

Updated on 26-03-2023 06:58 PM

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छिन्दवाड़ा प्रवास के दौरान तहसील हर्रई में श्री दादा धूनी वाले दरबार आँचल कुंड धाम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भुमकाओं और शिष्यों का सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने भी आँचलकुण्ड धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिये मंगल कामना की। माँ नर्मदा के अनन्य पुजारी परिक्रमावासी एवं नागा साधुओं के गुरू श्री गौरी शंकर महाराज के शिष्य श्री केशवानन्द महाराज, हरिहर भोले भगवान साईंखेड़ा धाम के शिष्य श्री कंगालदास महाराज एवं शिष्य श्री रतनदास जी महाराज के समाधि-स्थल पर चादर चढ़ाई। उन्होंने इस पावन स्थल पर "भज लो दादा जी का नाम, भज लो हरिहर जी का नाम" का भी कीर्तन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदिर परिसर में विगत तीन पीढ़ियों से प्रज्ज्वलित धूनी में हवन किया। उन्होंने श्री रतनदास महाराज के ज्येष्ठ सुपुत्र श्री सुखरामदास महाराज से भेंट की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री का श्री सुखरामदास महाराज ने पारंपरिक रूप से तैयार छींद का मुकुट पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्री दादा धाम परिसर में उनके शिष्यों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार सभी इंतज़ाम किए जाएंगे।  ग्राम आँचल कुण्ड में सिंचाई व्यवस्था के लिये टीम गठित कर सर्वे कराया जाएगा। रिपोर्ट के अनुरूप बाँध बनाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या के निराकरण के लिए भी कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में मृदंग, बाजा, ढोल और शहनाई बजा कर स्वागत किया गया। गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.